अगले सीजन भी मिलेगी आम की बंपर पैदावार, इन उपायों से डालियों में भर-भर कर आएंगे फल

होमताजा खबरकृषि

अगले सीजन भी मिलेगी आम की बंपर पैदावार, इन उपायों से भर-भर कर आएंगे फल

Last Updated:August 26, 2026, 12:55 IST

How to Increase Mango Production: आम का सीजन खत्म होने के बाद अगर बागवान पेड़ों को यूं ही छोड़ देते हैं तो इसका असर अगले साल की पैदावार पर पड़ सकता है. फल टूटने के बाद आम के पेड़ों को सही पोषण देना जरूरी माना जाता है, खासकर 10 साल से ज्यादा पुराने पेड़ों में. कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक इस समय पेड़ों की देखभाल और पोषक तत्वों पर ध्यान देकर उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे अगले सीजन में भी अच्छी फलत मिलने की उम्मीद रहती है. खेती से जुड़ी इन जरूरी बातों को जानना बागवानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

सहारनपुर: आम का सीजन खत्म होते ही ज्यादातर बागवान पेड़ों को छोड़ देते हैं और अगले सीजन में फल आने का इंतजार करने लगते हैं. लेकिन आम के पेड़ों के लिए यही समय सबसे जरूरी होता है. फल टूटने के बाद अगर पेड़ों को सही पोषण और देखभाल दी जाए तो वे मजबूत रहेंगे और अगले साल भी अच्छी फसल देने में मदद मिलेगी. वहीं इस समय पेड़ों पर ध्यान नहीं देने से बीमारियों और पोषक तत्वों की कमी का असर अगले सीजन के उत्पादन पर पड़ सकता है.

सहारनपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. आई.के. कुशवाहा ने बताया कि आम का फल खत्म होने के बाद बागवानों को पेड़ों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कई किसान इस समय केवल डीएपी डालकर बाग को छोड़ देते हैं, जबकि आम के पेड़ों को कई दूसरे पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है. सही मात्रा में पोषण मिलने से पेड़ स्वस्थ और मजबूत रहते हैं और अगले साल अच्छी फसल लेने में मदद मिलती है.

10 साल से ज्यादा पुराने पेड़ों के लिए करें यह काम
डॉ. आई.के. कुशवाहा के मुताबिक, अगर आम के पेड़ 10 साल से ज्यादा पुराने हैं तो फल खत्म होने के बाद उनकी जड़ों के आसपास पोषक तत्व देना जरूरी है. इसके लिए 250 ग्राम कॉपर सल्फेट, 250 ग्राम सुहागा और 250 ग्राम जिंक सल्फेट को 30 किलो सड़ी हुई गोबर की खाद में अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद पेड़ के तने से करीब डेढ़ मीटर की दूरी पर नाली बनाकर इस मिश्रण को मिट्टी में डाल दें. इससे पेड़ को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और उसकी सेहत बेहतर रखने में मदद मिलेगी.

फास्फोरस वाले उर्वरक का न करें इस्तेमाल
कृषि एक्सपर्ट ने बताया कि इस मिश्रण को डालते समय एक बात का खास ध्यान रखना जरूरी है. इसमें फास्फोरस वाले किसी भी उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. किसान बताए गए मिश्रण को सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ ही इस्तेमाल करें. फल खत्म होने के बाद पेड़ की देखभाल करने से उसमें पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. इससे पेड़ को स्वस्थ रखने और अगले सीजन में बेहतर उत्पादन लेने में फायदा हो सकता है.

इसलिए आम का सीजन खत्म होने के बाद बागवान पेड़ों को ऐसे ही छोड़ने के बजाय उनकी मिट्टी और पोषण पर ध्यान दें. अभी की गई सही देखभाल का असर अगले साल आम की फसल पर देखने को मिल सकता है.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 12:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति