प्याज के दाम कम होंगे या नहीं? साहिबाबाद मंडी की ये रिपेार्ट पढ़कर कुछ तस्‍वीर साफ होगी

साहिबाबाद : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही प्याज के बढ़ते दाम ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. चीनी के बाद अब प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. साहिबाबाद मंडी में प्याज विक्रेताओं के मुताबिक, मंडी में ही प्याज महंगा पहुंच रहा है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है. जो प्याज पहले करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर 3000 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है. यह बारिश से फसल प्रभावित होने का असर है. आइये जानते हैं डिटेल में…

प्याज विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के चलते प्याज की फसल प्रभावित हुई है, जिसका असर अब मंडियों में आने वाली आवक और कीमतों पर दिखाई दे रहा है. महाराष्ट्र, इंदौर और पुणे से प्याज साहिबाबाद मंडी पहुंचता है और इसके बाद लोकल दुकानदारों तक जाता है. विक्रेताओं के मुताबिक, मंडी में ही कीमत बढ़ने के कारण उन्हें भी मजबूरी में ग्राहकों को महंगे दाम पर प्याज बेचना पड़ रहा है.

प्याज विक्रेता मुनतिएज ने बताया, ‘मंडी से ही प्याज महंगा आ रहा है, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है. एक कुंटल प्याज जो पहले 2000 तक मिल रहा था वहीं अब 3000 से 3200 में मिल रहा है.’ विक्रेताओं ने बताया कि बारिश के चलते प्याज के दाम में इजाफा देखने के लिए मिल रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र, इंदौर और पुणे से प्याज मंडी पहुंचती है और यहां से प्याज दुकानदारों तक पहुंचती है. मंडी से प्याज के दाम बढ़कर आ रहे हैं. हमें भी मजबूरी में उसी हिसाब से बेचना पड़ रहा है. त्योहारों के चलते बिक्री तो है, लेकिन ग्राहक बढ़े हुए दाम को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं.

वहीं दुकानदारों ने बताया कि बारिश के चलते फसल खराब भी हुई है और इसी का कारण है कि अब बाजारों में प्याज और दूसरी सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं. प्याज खरीदने आए लोगों ने बताया कि प्याज के दाम महंगे हो गए हैं, ऐसे में अब प्याज खरीदना तो जरूरी है, लेकिन जहां पहले ज्यादा खरीद रहे थे.. अब उसमें हमने कमी की है, क्योंकि घर का बजट भी देखना है.

मंडी सचिव की स्टॉकिंग पर नजर
बढ़ती कीमतों के बीच साहिबाबाद मंडी प्रशासन भी सक्रिय है. मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मंडी में किसी तरह का अतिक्रमण न हो और लाइसेंस प्राप्त व्यापारी ही सब्जी का कारोबार करें. साथ ही प्याज की स्टॉकिंग रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

साहिबाबाद मंडी के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ‘सब्जी मंडी में किसी तरीका का अतिक्रमण न हो और जो व्यापारी यहां पर सब्जी का काम कर रहे हैं, वह किसी तरीके का मुनाफा ना कर पाए इसकी चेकिंग की जा रही है. यहां पर सिर्फ वही लोग सब्जी लगा सकते हैं, जिनके पास लाइसेंस है और सरकार पूरी तरीके से सजग है कि किसी भी तरीके की प्याज की स्टॉकिंग ना हो सके इसी को लेकर लगता निरीक्षण किया जा रहा है.’

प्याज के साथ टमाटर और धनिया के दाम भी बढ़े
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि केवल प्याज ही नहीं, बल्कि टमाटर और धनिया समेत कई सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. उनका कहना है कि जिस कीमत पर उन्हें मंडी से सब्जी मिलती है, उसी के आधार पर आगे बिक्री होती है. मंडी से बाजार तक पहुंचने के दौरान कीमत में और इजाफा हो जाता है. एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन बाजार में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है और अब प्याज के बढ़े दाम लोगों को और परेशान कर रहे हैं सब्जी विक्रेता होने कहा कि हम जहां से मांगते हैं वहां पर भी दाम में इजाफा हुआ है तो उसी के चलते मंडी में भी सब्जी महंगी है और मंडी से जब बाजार तक सब्जी पहुंचती है तो दुकानदार उसमें और इजाफा कर देते हैं तो इसी के चलते प्याज हो टमाटर धनिया इन सभी सब्जियों के दाम में इजाफा देखा जा रहा है.’

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति