37 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, बजट से की थी 22 गुना ज्यादा कमाई, आशिकों का फेवरेट बना ये गाना

Last Updated:July 16, 2026, 18:18 IST

साल 1989 में एक ऐसी रोमांटिक फिल्म आई थी, जिसने हीरो और हीरोइन दोनों की ही किस्मत चमका दी थी. फिल्म को बनने में बजट को लेकर काफी परेशानियां आईं. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो मेकर्स भी मालामाल हो गए. फिल्म की हीरोइन तो आज भी एक ही फिल्म की वजह से जानी जाती हैं.

नई दिल्ली. 37 साल पहले सूरज बड़जात्या की एक फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के हीरो और हीरोइन दोनों ही नए थे. फिर भी दोनों की जोड़ी पर ऑडियंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था. फिल्म ने कमाई के मामले में तो बजट से 22 गुना ज्यादा कमाई की थी.

हम बात कर रहे हैं साल 1989 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की.फिल्म में भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने तो आज भी लोग सुनते हैं.

सूरज बड़जात्या ने 1989 में अपनी पहली फिल्म बनाई थी, फिल्म सुपरहिट रही थी. लेकिन पहले सूरज बड़जात्या को इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आ रही थी. फिर वह फिल्म में बड़े हीरो को लेने को लेना चाहते थे. लेकिन बजट नहीं था,लिहाजा न्यूकमर सलमान खान और भाग्यश्री को फिल्म में कास्ट किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के स्क्रीन टेस्ट पास में सलमान खान पास ही नहीं हुए थे. फिर भी फिल्म में लीड हीरो के तौर पर उन्हें कास्ट किया गया था. ये एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कहीं भी कुछ ऐसा नहीं जो आप परिवार के साथ नहीं देख सकते. इतना ही नहीं फिल्म में किसिंग सीन भी शीशे पर ही फिल्माया गया था.

फिल्म में एक अमीर बाप के बेटे सलमान खान और गरीब पिता की बेटी भाग्यस्री यानी सुमन की कहानी दिखाई गई है. सुमन जो कि प्रेम यानी सलमान के घर रहने आती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है.

लेकिन सलमान खान के पिता को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती. वह अपने बचपन के दोस्त और सुमन के पिता को खरी खोटी सुना देता है. बाद में प्रेम अपना प्यार पाने के लिए सुमन के घर जाता है. लेकिन चाहकर भी वह अपने प्यार को पा नहीं सकता.

बता दें कि सूरज बड़जात्या कि ये फिल्म उस दौर में 2 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी. लेकिन फिल्म ने बजट से लगभग 22 गुना ज्यादा कमाई की और 45.8 करोड़ की कमाकर मेकर्स को मालामाल कर दिया था.भाग्यश्री को ताउम्र इसी फिल्म से पहचान मिलती रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति