Last Updated:August 26, 2026, 16:58 IST
Public Opinion Ayodhya : योगी सरकार के इस फैसले से महिलाएं फूली नहीं समा रहीं. अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या की महिलाओं से बात की. एकता मिश्रा ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन जैसी सुविधाएं पहले से मिल रही थीं, अब बसों में फ्री यात्रा की सुविधा एक और सराहनीय पहल है. इस फैसले से बुजुर्ग महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के यात्रा कर सकेंगी. विनीत मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए यह सुविधा बड़े काम की साबित होगी.
अयोध्या. उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. योगी कैबिनेट के फैसले के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस फैसले को लेकर अयोध्या की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ी राहत बताया है. लोकल 18 से अयोध्या निवासी एकता मिश्रा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग सहित कई योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ मिलता है. वृद्धावस्था पेंशन जैसी सुविधाएं भी बुजुर्गों को आर्थिक सहारा देती हैं. ऐसे में परिवहन के क्षेत्र में भी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलना सराहनीय पहल है. इस फैसले से बुजुर्ग महिलाओं को काफी राहत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के यात्रा कर सकेंगी.
नहीं रहना होगा निर्भर
एकता मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में भी दादी और सास जैसी बुजुर्ग महिलाएं इस फैसले से बेहद खुश हैं. महिलाओं में इस सुविधा को लेकर उमंग और उत्साह है. उनके मुताबिक, सरकार की ऐसी योजनाओं से वरिष्ठ महिलाओं को आत्मनिर्भर होकर यात्रा करने का अवसर मिलेगा. विनीत मिश्रा ने भी सरकार के फैसले की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी है. अब बुजुर्ग महिलाएं अकेले भी यात्रा कर सकेंगी और उन्हें किराए के लिए बेटे, भाई या किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
दूसरे फैसले से भी गदगद
काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला बेहद सराहनीय है. 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें काफी लाभ होगा. बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान अपनी उम्र से संबंधित पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र साथ रखना चाहिए. महिलाओं ने रक्षाबंधन के दौरान दी जा रही परिवहन सुविधाओं को लेकर भी खुशी जताई. उनका कहना है कि त्योहार के समय महिलाओं को अपने मायके और रिश्तेदारों के घर जाने में इस तरह की रियायत काफी मददगार साबित होती है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 16:58 IST










