Last Updated:July 17, 2026, 09:21 IST
Who is Shefali Bagga: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED की पूछताछ के बाद टीवी एंकर और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली बग्गा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शेफाली ने टीवी एंकरिंग और रियलिटी शो के जरिए पहचान बनाई. उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी उनका नाम जुड़ा. अब महादेव ऐप केस के चलते उनकी चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं शेफाली बग्गा की प्रोफेशनल लाइफ, विवादों और निजी जिंदगी से जुड़ी पूरी कहानी…
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीवी होस्ट और बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित अपने जोनल ऑफिस में गुरुवार को कई घंटे तक पूछताछ की. जांच एजेंसी ने उनसे कथित तौर पर महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े प्रचार और संभावित आर्थिक लेन-देन के संबंध में सवाल किए. बताया जा रहा है कि ईडी ने शेफाली बग्गा को पहले भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था. लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुई थीं.
ED की जांच के मुताबिक, शेफाली बग्गा का नाम महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े कारोबारी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ सामने आया है. जांच एजेंसी का दावा है कि खंजन ठक्कर भारत में बेटिंग ऐप्स के संचालन और प्रमोशन से जुड़ा हुआ है, जबकि महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला लेन-देन का भी वह अहम ऑपरेटर है. एजेंसी का आरोप है कि विदेशों, खासकर दुबई और लंदन से संचालित किए जा रहे बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शेफाली बग्गा का रोल रहा है. इस पूछताछ के बाद से ही शेफाली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. लोग उनके करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक के पन्ने दोबारा खंगाले जा रहे हैं. फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
ृशेफाली बग्गा भारतीय मीडिया इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं. उनका जन्म 1 जुलाई 1994 को नई दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से पूरी की और उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. शेफाली को बचपन से ही पत्रकारिता और एंकरिंग का शौक था, जिसके लिए उन्होंने मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा भी किया. फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में एक न्यूज एंकर के रूप में की थी. उन्होंने बड़े न्यूज चैनलों में बतौर एंकर उन्होंने काम किया. इन चैनलों में उन्होंने स्पोर्ट्स , एंटरटेनमेंट शोज और राजनीतिक शोज होस्ट किए. टीवी स्क्रीन पर उनका कॉन्फिडेंस और बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
शेफाली बग्गा ने सालों तक न्यूज रूम में बैठकर गंभीर खबरें पढ़ीं, लेकिन उन्हें पहचान साल 2019 में मिली. जब उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली. यह सीजन बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन माना जाता है. शो में शहनाज गिल से कभी दोस्ती कभी टकरार, पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा से झगड़ों ने उन्हें पॉपुलर बना दिया.
शो के दौरान एक टास्क में शेफाली ने एक्ट्रेस आरती सिंह की पर्सनल लाइफ और उनकी शादी टूटने को लेकर तीखी टिप्पणियां की थीं, जिसकी दर्शकों और सलमान खान ने कड़ी आलोचना की थी. उसी टास्क में उन्होंने शहनाज गिल के वजन को लेकर भी कमेंट किया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थीं. हालांकि, वे शो से जल्दी बाहर हो गईं, लेकिन शो ने उनकी पहचान को बूस्ट दिया. फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
बिग बॉस से बाहर आने के बाद शेफाली ने न्यूज एंकरिंग से दूरी बना ली और पूरी तरह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और डिजिटल स्पेस में एक्टिंव हो गईं. उन्होंने म्यूजिक वीडियो, डिजिटल शोज और इंफ्लुएंसिंग में काम किया. वह यूट्यूब पर अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
2025 में उन्होंने जियोहॉटस्टार पर ‘लववेंचर: प्यार का वनवास’ को मिस्टर फैसू यानी फैसल शेख के साथ को-होस्ट किया, ये एक इंफ्लुएंसर कपल्स का रियलिटी शो था. शेफाली की पर्सनल लाइफ अकसर सुर्खियों में रहती है. बिग बॉस 13 के दौरान खबरें आई थीं कि शेफाली आरव जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं. आरव एक आउटफिट ब्रैंड के मालिक हैं. लेकिन उन्होंने कभी ये कंफर्म नहीं किया. बिग बॉस शो के दौरान बॉलीवुड स्क्रिप्ट राइटर और लेखक सिद्धार्थ डे के साथ उनका नाम जुड़ा. लेकिन शो के बाद ये बातें सब हवा-हवाई साबित हुईं.
‘लववेंचर: प्यार का वनवास’ की होस्टिंग के दौरान मिस्टर फैसू के लिंकअप की खबरें हुई. हाल ही में शैफाली का नाम युजवेंद्र चहल के साथ तब जुड़ने लगा, जब पैप्स ने उन्हें कैमरों में कैद किया. खबरें आईं कि दोनों डिनर डेट पर साथ निकले थे. दोनों की लिंकअप की खबरें तब सामने आई जब आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
शेफाली ने युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने के बाद कहा था कि वे सिर्फ दोस्त हैं और लोग डिनर को डेटिंग मान लेते हैं. उन्होंने कहा था कि वह विराट-अनुष्का जैसी पार्टनरशिप चाहती हैं. फिलहाल वे अनमैरिड हैं . फोटो साभार-@ shefalibaggaofficial/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










