ईशान की दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी, पुजारा-वाडेकर के क्लब में एंट्री

होमखेलक्रिकेट

ईशान की दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी, पुजारा-वाडेकर के क्लब में एंट्री

Last Updated:September 07, 2026, 14:10 IST

Ishan kishan Double Century: बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ठोकते हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ दी. 28 साल के ईशान से पहले सिर्फ आठ भारतीय बल्लेबाज ही दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगा पाए हैं. ईशान के नाम अब दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है.

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन की सेंचुरी

चेन्नई: ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी ठोककर अपना नाम स्पेशल क्लब में लिखवा लिया. मैच के दूसरे दिन सोमवार को बाएं हाथ के विकेटकीपर बैटर ने साउथ जोन के खिलाफ अपनी 270वीं गेंद में चौका मारकर दोहरा शतक पूरा किया. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इसी के साथ चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर शिकंजा कस लिया है. ईशान किशन 250 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे. खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन ने 626/6 रन बना लिए थे.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजस्कोर
रामन लांबा320 रन
यशस्वी जायसवाल265 रन
चेतेश्वर पुजारा256 रन
ईशान किशन250
अजीत वाडेकर229 रन
अंशुमन गायकवाड़216 रन
यूसुफ पठान210 नाबाद
मंसूर अली खान पटौदी200 रन

फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले सिर्फ 8वें भारतीय
अब ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी जड़ने वाले भारत के सिर्फ आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. ईशान से पहले रमन लांबा, यशस्वी जायसवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजीत वाडेकर अंशुमन गायकवाड़, यूसुफ पठान और मंसूर अली खान पटौदी ही ये कारनामा कर पाए हैं.

ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजस्कोरसीजन
अरुण लाल2141986-87
अरुण लाल2871986-87
सबा करीब200*1995-96
ईशान किशन250मौजूदा मैच

मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए
28 साल के ईशान किशन ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए, जिसमें उनके दमदार पुल और बेहतरीन कवर ड्राइव शामिल थे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 50 गेंद में अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा कर लिया. 150 रन बनाने में 204 गेंदों का इस्तेमाल किया था.

111 रन से दूसरे दिन की शुरुआत
ईशान किशन रविवार को पहले दिन का खेल खत्म होने पर 111 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले किशन ने अपनी पारी में आक्रामकता और संयम का बेहतरीन नमूना पेश किया था. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र (101) के अलावा अनूकुल रॉय के साथ भी शतकीय साझेदारी की. उन्होंने शिखर मोहन (85) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े. इससे पहले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (44), अभिमन्यु ईश्वरन (72) ने भी उपयोगी योगदान दिया.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 13:41 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति