PMMVY Scheme: मां बनने पर मिलेंगे 5 हजार, जानें कौन महिलाएं ले सकती हैं लाभ

Last Updated:August 27, 2026, 06:51 IST

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है. सुल्तानपुर में योजना का लाभ फिर से दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जानें किन महिलाओं को 5000 रुपये मिलेंगे और आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए कैसे आवेदन किया जा सकता है.

सुल्तानपुर: प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई यह योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना का लाभ अब महिलाओं को मिलना शुरु हो गया है. योजना के शुरुआती दिनों में इस योजना का लाभ केवल महिला को के पहले बच्चे के जन्म के आधार पर मिलता था लेकिन अब इस योजना का लाभ दूसरा बच्चा (लड़की) होने पर भी मिलेगी. हालांकि कुछ महीनो से किसी कारणवश इस योजना का लाभ महिलाएं नहीं ले पा रही थी लेकिन अब सुल्तानपुर जिले में इस योजना के तहत फिर से महिलाओं को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. तो जानते हैं क्या है यह योजना और कैसे ले सकते हैं इसका लाभ.

मां बनने पर मिलेंगे 5 हज़ार रुपए

जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि महिलाओं के गर्भधारण के पश्चात उनके सामने पोषण संबंधी चुनौतियां होती हैं इन्हीं समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना शुरुआत की गई और इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए गए इस योजना के तहत गर्भधारण के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर महिलाओं को ₹5000 की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी.

इस तरह ले सकते हैं लाभ

शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुल्तानपुर जिले की जो भी पात्र महिलाएं हैं वे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकती हैं. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का ऐप चालू हो गया है.

स्वास्थ्य की देखभाल रखना है उद्देश्य

जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित होती थी लेकिन अब इसका संचालन अन्य विभाग द्वारा किया जा रहा है इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के देखभाल रखने तथा गर्भ में आए हुए बच्चे के पोषण की देखभाल करना है इससे महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रखने का प्रयास किया जाएगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Sultanpur,Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 06:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति