दिल्ली से झांसी सिर्फ 4 घंटे, 7968 करोड़ में बनेगा 130 KM का नया एक्सप्रेसवे

Last Updated:August 27, 2026, 07:44 IST

Jhansi Link Expressway Route Map : योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला हुआ है. कैबिनेट ने 7968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी है. झांसी के विकास की योजना को गति प्रदान करने की दिशा में यह एक्सप्रेसवे मील का पत्थर साबित होगा.

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का रूट जानिए.

झांसी : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में एक्‍सप्रेसवे का जाल बिछा रही है. बुंदेलखंड के विकास पर पर भी सरकार का विशेष ध्‍यान है. यही वजह है कि यहां पर कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम चल रहा है. सरकार झांसी के पास नोएडा की तर्ज पर विकसित किए जाने वाले औद्योगिक शहर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लिंक एक्‍सप्रेसवे बनाने जा रही है. इसे योगी सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी थी. अब कैबिनेट से वित्तीय स्वीकृति के बाद योजना पर आगे काम तेज होगा.

करोड़ों की लागत से होगा निर्माण

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला हुआ है. कैबिनेट ने 7968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी है. जालौन से झांसी के बीच इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा. इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात तक की कनेटिविटी आसान हो जाएगी. इस लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 130 किलोमीटर होगी.

तय समय में पूरा करना लक्ष्य

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. सरकार का लक्ष्य प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करना है, जिससे पूरे इलाके को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बीडा और डिफेंस कॉरिडोर के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है. एक्सप्रेसवे के निर्माण होने के बाद इलाके में रोजगार भी बढ़ेंगे.

किससे जुड़ेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

  1. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : झांसी लिंक एक्सप्रेसवे यूपी में जालौन जिले के फूलपुरा (चेनेज 170+300)पर सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा.
  2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इटावा के कुदरैल गांव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिलता है. इससे झांसी से आगरा और लखनऊ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी.
  3. यमुना एक्सप्रेसवे : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिये वाहन आगरा पहुंचकर ग्रेटर नोएडा, दिल्ली जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे. इससे दिल्ली एनसीआर तक का सफर आसान होगा.
  4. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : लखनऊ पहुंचने के बाद वाहन आउटर रिंग रोड के जरिये सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर गाजीपुर,आजमगढ़ की तरफ जा सकेंगे.

यहां तक होगा निर्माण
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यह लिंक एक्सप्रेसवे जालौन के गरौठा स्थित फूलपुरा गांव के पास शुरू होगा. झांसी में नेशनल हाइवे-44 के किनारे स्थित अम्बाबाई गांव के पास इसका एंड पॉइंट होगा. यह एक्सप्रेसवे झांसी जिले के गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील से इस एक्सप्रेसवे के गुजरने का रूट तैयार किया गया है. झांसी के चारों तहसीलों के करीब 20 हजार गाटों की सूची प्रशासन ने तैयार की है. जल्द ही अब इस योजना पर काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ेंLocation :

Jhansi,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 07:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति