Last Updated:July 17, 2026, 17:10 IST
इडंस्ट्री के जाने माने एक्टर परेश रावल ने दावा किया है कि अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ की कहानी उनके आइडिया से शुरू हुई थी. लेकिन बाद में जब फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें कहीं भी कोई क्रेडिट नहीं दिया गया. उन्होंने ही फिल्म के लिए ये कॉन्सेप्ट दिया और कहीं भी उनका नाम मेंशन नहीं किया गया था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर परेश रावल ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म ‘ओएमजी 2’का कॉन्सेप्ट उनका था. लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था.इतना ही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि पहले फिल्म में अजय देवगन और सलमान खान को कास्ट किया गया था.
विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने खुलासा किया है कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया उन्होंने दिया था. फिल्म उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर कहानी को तैयार किया था. लेकिन बाद में कहानी को बदल दिया गया और उन्हें कहीं भी क्रेडिट नहीं मिला.
परेश ने दावा किया है कि ‘OMG 2’ की कहानी एक आइडिया के तौर पर शुरू हुई थी. डायरेक्टर अमित के साथ मिलकर उन्होंने इस पर काम शुरू कुया था. लेकिन जो कहानी फिल्म की बनी उसमें वह काम नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
परेश रावल ने बताया कि फिल्म की असली कहानी एक पिता-बेटे के रिश्ते पर बेस्ड थी. इस कहानी में सेक्स एजुकेशन, समाज में हो रही बेइज्जती और न्याय के लिए माता-पिता की जंग जैसे इश्यू को उठाया गया था.
परेश ने ये भी बताया कि फिल्म में उस वक्त कहीं भी भगवान या किसी दैवीय किरदार कुछ नहीं था. मैं फिल्म में कहीं भी ‘OMG’ वाला एंगल नहीं रखना चाहता था. न हमने कभी इस फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में सोचा था.
उन्होंने अपनी बात आगे रखते हु्ए कहा कि ऐसा नहीं कि लोग इस बात को जानते नहीं. इडंस्ट्री के कई लोग ये जानते हैं कि फिल्म का कॉन्सेप्ट मेरा था. उन्होंने कहा कि ‘अमित, अक्षय कुमार, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान भी जानते हैं कि ये आइडिया मेरा था.
उस वक्त जब हम स्क्रिप्ट तैयार कर रहे थे , तो हमने सलमान खान और अजय देवगन को अप्रोच किया था. लेकिन फिल्म की कहानी उन्हें खास पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था.
बाद में ये फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर हुई. लेकिन उस वक्त तक कहानी बदल चुकी थी और इस एंगल वाली कहानी में मुझे काम नहीं करना था. इसलिए मैंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया. हालांकि उन्होंने मुझे अप्रोच किया था कि मैं इस फिल्म में काम करूं. अक्षय ने भी मुझे इस फिल्म जोड़ने की कोशिश की लेकिन मैं अलग हो गया. लेकिन कहीं भी मेरी फिल्म का ये मेरे नाम का जिक्र तक नहीं किया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










