0 पर गिरे ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट, बांग्लादेश में हो गया बुरा हाल
Last Updated:June 11, 2026, 13:49 IST
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला. टीम ने शुरुआती दो ओवर यानी 12 बॉल पर एक भी रन नहीं बनाया लेकिन तीन टॉप आर्डर बल्लेबाजों को गंवा दिया. मतलब शून्य पर टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए.
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के शून्य पर झटके तीन विकेट
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बांग्लादेश में ऐसी हालत हुई है जिसके ऊपर यकीन करना मुश्किल है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बुरी तरह से हारने के बाद दूसरे मुकाबले में हालत और भी खराब हो गई. ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ के टॉप तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का नाम उन टीमों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया है जिसने बिना कोई रन बनाए 3 विकेट गंवाए हों.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान जॉश इंग्लिस का बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ गया. पहला वनडे जिस पिच पर खेला गया था उसी पर दोनों टीमें खेलने उतरी. मेजबान टीम के गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया के टॉप आर्डर की हवा निकल गई. सिर्फ 2 ओवर में टीम के तीन बल्लेबाजों ने वापसी का रास्ता पकड़ लिया. इससे भी शर्मनाक बात ये रही कि 12 बॉल खेलने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खाते में एक भी रन नहीं थे.
Matthew Short – 0(4)
Cooper Connolly – 0(1)
Matt Renshaw – 0(5)
शून्य पर गिरे तीन विकेट
पहले ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने ओपनर मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया. तस्किन अहमद ने उनको आउट किया. गुड लेंथ बॉल ऑफ स्टंप के बाहर से स्विंग हुई और सीधे ऑफ स्टंप में जा लगी. अगले ओवर में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पहली ही गेंद पर सफलता हासिल की. ऑफ स्टंप के बाहर पड़ी बॉल ने हल्की हरकत की और कूपर कॉनॉली ने बल्ला लगा दिया. बॉल सीधा के विकेटकीपर दास्ताने में पहुंच गई. मुस्तफिजुर ने आखिरी गेंद पर मैथ्यू रैनशॉ का विकेट भी ले लिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज को कुछ शॉर्ट गेंदों के बाद बैकफुट पर रोक दिया गया था. अगली गेंद पर वह फ्रंटफुट पर आकर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे.
ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने कभी भी वनडे मैचों में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट नहीं गंवाए थे. तीसरे विकेट के गिरने पर उनका सबसे कम स्कोर पहले पांच रन था. वनडे इतिहास में सिर्फ तीसरी बार ऐसा हुआ है जब दोनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बिना कोई रन बनाए आउट हुए. इससे पहले ऐसा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में और पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में हुआ था.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi










