Orry ने जॉन अब्राहम संग खेला बड़ा गेम! बातों-बातों में कहलवा दिया I Love You, वीडियो वायरल

Last Updated:July 18, 2026, 16:06 IST

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने इस बार बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम के साथ बड़ा ही मजेदार प्रैंक कर दिया. ओरी ने बातों-बातों में जॉन को ऐसा वर्ड चैलेंज दिया कि एक्टर ने अंजाने में ‘आई लव यू’ कह दिया. दोनों का यह बेहद क्यूट और हंसने पर मजबूर कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरी खबर देखने के लिए तुरंत क्लिक करें!

नई दिल्ली: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी एक बार फिर अपने मजेदार सेलिब्रिटी इंटरैक्शन को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राहम के साथ एक ऐसा मजेदार गेम खेला जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.

दोनों का यह बेहद क्यूट और हल्की-फुल्की नोकझोंक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस रील वीडियो में ओरी, जॉन अब्राहम को एक मजेदार वर्ड चैलेंज देते हैं.

ओरी का मजेदार प्रैंक

ओरी जॉन से कहते हैं कि “आई लव द व्यू” बोलें, लेकिन उसमें से “द” शब्द हटा दें. हमेशा की तरह खेल-खेल में शामिल हुए जॉन तुरंत कहते हैं, “आई लव व्यू”, जो सुनने में “आई लव यू” जैसा लगता है. बस फिर क्या, ओरी भी इस पर तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “ऑव्, आई लव यू टू!” ओरी की इस चुटीली प्रतिक्रिया पर जॉन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. फिलहाल दोनों के बीच का यह दोस्ताना अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

View this post on Instagram

कमेंट सेक्शन में यूजर्स हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं और इस बातचीत को “बहुत क्यूट” बता रहे हैं. कई लोग जहां जॉन अब्राहम के इस सहज और मस्तीभरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ओरी की एक बार फिर सिंपल मूमेंट को वायरल बनाने की कला की भी जमकर सराहना कर रहे हैं. बता दें कि ओरी की इस वीडियो पर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने भी अपना रिएक्शन दिया है. वीडियो देखकर वे अपनी हंसी नहीं रोक पाई, सोनम बाजवा ने ओरी की वीडियो पर लाफिंग इमोजी कमेंट किया है.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति