गिल का टीममेट, शिखर धवन की तरह सेलिब्रेशन, कौन हैं AUS टीम में शामिल चौधरी?

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 17 जून से तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलनी जानी है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में 30 साल के निखिल चौधरी को शामिल किया गया है. बीबीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम पाने वाले निखिल चौधरी 60 साल से ज्यादा समय के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने वाले भारत में पैदा हुए पहले मेंस क्रिकेटर होंगे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए कितने भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल चुके
ऑस्ट्रेलिया की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी खेले हैं, जिनमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं, लेकिन 1960 के दशक (जब गुजरात में जन्मे लेग-स्पिनर रेक्स सेलर्स ने 1964 के कलकत्ता टेस्ट में हिस्सा लिया था) के बाद से भारत में पैदा हुए किसी भी मेंस खिलाड़ी को नेशनल टीम में मौका नहीं मिला है. पुणे में जन्मीं और ऑस्ट्रेलियाई माता-पिता द्वारा गोद ली गईं लिसा स्थालेकर 2000 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की स्टार खिलाड़ी रही थीं. इसका मतलब है कि अगर अगले हफ्ते चौधरी का चयन होता है, तो यह उनके लिए एक ऐतिहासिक डेब्यू होगा.

शुभमन गिल के रहे हैं टीममेट
चौधरी ऑस्ट्रेलिया के नागरिक नहीं हैं, लेकिन वे वहां के स्थायी निवासी हैं और अपने अपनाए हुए देश के लिए खेलने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. दिल्ली में जन्मे चौधरी ने पंजाब की राज्य टीम के लिए हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ 14 लिमिटेड-ओवर मैच खेले हैं और IPL टीम मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल भी दिया था. वे क्वींसलैंड में अपने एक अंकल से मिलने गए थे तभी महामारी के कारण इंटरनेशनल बॉर्डर बंद हो गए, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने क्रिकेट के सपनों को आगे बढ़ाने का फैसला किया. कई तरह की नौकरियां करने के बाद पूर्व इंटरनेशनल ऑलराउंडर जेम्स होप्स की सिफारिश पर उन्हें ‘हरिकेंस’ टीम में जगह मिली.

तो ये है निखिल चौधरी के चुने जाने का कारण
होबार्ट को BBL- 14 का खिताब जिताने में मदद करने के बाद पिछले समर में 30.70 की औसत और 153 के स्ट्राइक-रेट से 307 रन बनाए. हाल ही में उन्हें तस्मानिया के साथ अपना पहला स्टेट कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट उन्हें शेफील्ड शील्ड में शानदार डेब्यू सीजन के बाद मिला, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए (अक्टूबर में क्वींसलैंड के खिलाफ) और एक शतक भी लगाया (नवंबर में NSW के खिलाफ).

पेसर्स के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाज
दिलचस्प बात यह है कि भारत में स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर पले-बढ़े दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के बावजूद, चौधरी ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजी के खिलाफ ज्यादा असरदार साबित हुए हैं. पिछले BBL सीजन में उनका स्ट्राइक-रेट 180 रहा (जो उनके पूरे BBL करियर के 161 के स्ट्राइक-रेट से कहीं ज्यादा है), जबकि स्पिन के खिलाफ उनका करियर BBL स्ट्राइक-रेट 118 है.

ऑस्ट्रेलिया T20I स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति