Last Updated:July 18, 2026, 16:36 IST
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने बच्चों के नाम रिवील कर दिए हैं. दोनों अपने बच्चों के साथ वाली कई तस्वीरें पोस्ट भी की हैं, लेकिन दोनों बच्चों का चेहरा सूरज और फूल वाले स्टीकर के साथ छुपाया हुआ है. संभावना और अविनाश ने अपने बच्चों के खूबसूरत नाम रखे हैं. क्या आप उनका मतलब जानते हैं?
ख़बरें फटाफट
संभावना और अविनाश द्विवेदी अपने बच्चों के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imavinashdwivedi)
मुंबई. एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके राइटर पति अविनाश द्विवेदी ने ऑफिशियली अपने जुड़वां बच्चों की झलक दिखाई और उनके नाम रिवील किए. पेरेंट्स बनने के लंबे और भावुक सफर के बाद, इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बच्चों के नामों का खुलासा किया. अविनाश और संभावना ने एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट पर बच्चों के साथ वाली प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इंस्टाग्राम पर परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने लिखा, “मिलिए हमारे बेटे ‘युगार्थ’ और बेटी ‘ध्वजा’ से.”
युगार्थ का मतलब- एक नए युग (काल) की शुरुआत या समय की नई दिशा है. जबकि ध्वजा का मतलब वैसे तो झंडा होता है, लेकिन इसके प्रतीक या पहचान(सिंबल) भी कहा जाता है. संभावना सेठ और अविनाश ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो नामकरण सेरेमनी की लग रही हैं, जिनमें वे अपने न्यूबॉर्न बच्चों को प्यार से गोद में लिए हुए घर के खास पलों को कैद करते दिख रहे हैं. संभावना लाल-गुलाबी कुर्ते में और अविनाश नीले कुर्ते में नज़र आ रहे हैं.
View this post on Instagram
एक तस्वीर में कपल बच्चों को पास पकड़े हुए कैमरे की ओर मुस्कुरा रहा है, और दूसरी तस्वीर में माता-पिता बच्चों को प्यार भरी नज़रों से देख रहे हैं. संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखी है. उन्होंने अपने बच्चों के प्यारे चेहरों को फूल-सूरज वाले स्टीकर से छिपाया हुआ है. जानकारी के लिए बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने 4 जून, 2026 को सरोगेसी के ज़रिए अपने जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का स्वागत किया, जिससे माता-पिता बनने का उनका दशकों लंबा सफर पूरा हुआ.
संभावना सेठ ने कई बार करवाए थे आईवीएफ ट्रीटमेंट
संभावना सेठ के जुड़वां बच्चों का जन्म कई सालों की असफल IVF कोशिशों, मिसकैरेज और उस भावुक संघर्ष के बाद हुआ, जिसे संभावना ने अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए दिखाया था. संभावना ने अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों के आने की खबर और जन्म से जुड़े भावुक पलों को शेयर किया था.
संभावना सेठ का कई बार हुआ था मिसकैरेज
संभावना सेठ ने सालों तक कई बार मिसकैरेज होने और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के कई दौर से गुज़रने के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने और अविनाश ने यह भी बताया था कि उन्होंने सालों तक नैचुरली कंसीव करने की कोशिश की थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वे ऐसा नहीं कर पाए थे.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…
Mumbai,Maharashtra









