72nd National Film Awards: यामी बनी एक्ट्रेस, कार्तिक-ममूटी बने बेस्ट एक्टर

Last Updated:July 18, 2026, 18:25 IST

72nd National Film Awards winners: 72वें फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है. सबसे पहले बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड्स संजीव श्रीवास्तव को दिया गया. तेलुगू भाषा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘कमिटी कुरोलु’ को मिला. यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, संजय मिश्रा को सपोर्टिंग एक्टर, कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्डस मिला.

नई दिल्ली. 72nd National Film Awards winners: सूचना और प्रसारण मंत्रालय 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर दिया है. हर साल की तरह इनमें फीचर फिल्मों, नॉन-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर राइटिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान दिया जाता है. एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, संगीत, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और कई तकनीकी क्षेत्रों जैसी कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिए गए हैं. यह अवॉर्ड्स साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए अनाउंस हुए. सबसे पहले बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड्स संजीव श्रीवास्तव को दिया गया. बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ स्टारर ‘श्रीकांत’ को मिला.

इसके बाद फिल्ममेकर जयराज ने फीचर फिल्मों की अनाउसमेंट की. अरविंद स्वामी और कार्थी स्टारर ‘मेइयाझगन’ को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला. धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला. यह अवॉर्ड धनुष को मिलेगा. बेस्ट फीचर फिल्म ‘इम्बु’ है. तुलु भाषा में बनी इस फिल्म को शिवध्वज शेट्टी ने डायरेक्ट किया. गढवाली भाषा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘ढोली’ को मिला. इसे दिनेश पी भोंसले ने डायरेक्ट किया. तेलुगू भाषा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘कमिटी कुरोलु’ को मिला. धनुष के डायरेक्शन में बनी ‘रायन’ को तमिल की बेस्ट फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला.

ओडिया भाषा की बेस्ट फिल्म लहारी है. मराठी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘मुक्कम पोस्ट बोम्बिलवाडी’ को मिला है. परेश मोकाशी ने इसे डायरेक्ट किया है. मणिपुरी में बनी सुनीता को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. मलयालम की बेस्ट फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ है. फासिल मोहम्मद ने इसे डायरेक्ट किया. बेस्ट कोंकणी फिल्म का अवॉर्ड ‘मोग असुम’ को मिला है. बेस्ट कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ है. बेस्ट गुजराती फिल्म ‘मारन’ का नाम अनाउंस किया गया. बंगाली भाषा में ‘चलचित्रा एखोन’ को अवॉर्ड मिलेगा. बेस्ट असमिया फिल्म ‘जुइफूल’ है.

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स अनाउंसमेंट करने वाला पैनल.

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी) का अवॉर्ड तमिल फिल्म ‘महाराजा’ के स्टंट कोरियोग्राफर अंल अरसु को मिला. बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड का विजय गांगुली को ‘स्त्री 2’ के ‘आज की रात’ गाने के लिए मिलेगा. बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मनोज मुंतशिर को ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए अनाउंस हुआ. बेस्ट म्युजिक डायरेक्शन के जीवी प्रकाश कुमार को तमिल फिल्म अमारन के बैकग्राउंड स्कोर देने के लिए मिला.

यामी गौतम ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शाश्वत सचदेव को ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर का अवॉर्ड नितिन जिहानी चौधरी को तेलुगू फिल्म ‘कल्की 2898एडी’ के लिए मिला. बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड आर कलाइवनन को ‘अमरन’ के लिए मिला.

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड संजय मिश्रा को ‘भक्षक’ के लिए मिला. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला. ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता. ममूटी को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. उन्हें यह अवॉर्ड ‘भ्रमयुगम’ के लिए मिला है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति