Last Updated:July 01, 2026, 12:16 IST
Ram Mandir Trust controversy: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि वह करीब 18 महीने तक मंदिर में नौकरी कर चुका है. कर्मचारी ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े एक सेवादार टीनू यादव कर्मचारियों और सेवादारों से अपने पैर दबवाते थे. पूर्व कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि हाल ही में जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. उनसे उसकी पहले कई बार मंदिर परिसर की कैंटीन में मुलाकात होती थी. उसके मुताबिक उनके हाव-भाव देखकर उसे पहले से ही संदेह होता था कि कुछ गड़बड़ी चल रही है.
राम मंदिर के पूर्व कर्मचारी ने ट्रस्ट के 2 पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
अयोध्याः राम मंदिर ट्रस्ट के एक पूर्व कर्मचारी ने न्यूज-18 के कैमरे पर कई गंभीर आरोप लगाए है. कर्मचारी ने ट्रस्ट के दो प्रमुख चेहरों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न, सिफारिश के आधार पर भर्ती और कमीशनखोरी जैसे आरोप लगाए है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया भी अभी सामने नहीं आई है.
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि वह करीब 18 महीने तक मंदिर में नौकरी कर चुका है. कर्मचारी ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े एक सेवादार टीनू यादव कर्मचारियों और सेवादारों से अपने पैर दबवाते थे.
उसने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में अनिल मिश्रा और गोपाल राय का प्रभाव सबसे अधिक था और वही व्यवस्थाओं को संचालित करते थे. उसके अनुसार दोनों कर्मचारियों को परेशान करते थे और उनकी सिफारिश के बिना नौकरी मिलना या नौकरी बचाए रखना मुश्किल था.
पूर्व कर्मचारी का यह भी दावा है कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को नौकरी दिलाई. उसने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी कंपनियों से कमीशन लेने का भी खेल चलता था. हालांकि, पूर्व कर्मचारी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर कहा कि उन्हें उनसे कोई शिकायत नहीं है और उनके बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहता.
पूर्व कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि हाल ही में जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. उनसे उसकी पहले कई बार मंदिर परिसर की कैंटीन में मुलाकात होती थी. उसके मुताबिक उनके हाव-भाव देखकर उसे पहले से ही संदेह होता था कि कुछ गड़बड़ी चल रही है. यह भी आरोप है कि मंदिर परिसर से कई कर्मचारी और सेवादार नौकरी छोड़ चुके हैं या उन्हें बाहर कर दिया गया जो उसके अनुसार खुद को पीड़ित मानते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि यह सभी आरोप राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए है. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. संबंधित पक्ष की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद खबर को अपडेट की जाएगी.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh









