Last Updated:July 18, 2026, 19:11 IST
जेनिफर विंगेट ने ब्रिटेन में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली है. उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की और इसका एक वीडियो शेयर का फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने पहली बार विलियम की झलक फैंस को दिखाई है. जेनिफर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पति के साथ हाथों में हाथ डालकर चलते हुए नजर आ रही हैं.
ख़बरें फटाफट
जेनिफर विंगेट ने दूसरी शादी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jenniferwinget1)
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने ब्रिटेन में बिज़नेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली है. जेनिफर ने सोशल मीडिया पर शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनकी क्रिश्चिय वेडिंग के दौरान की रस्मों और खुशी के पलों को देखा जा सकता है. उन्होंने शादी के लिए सफेद ब्राइडल गाउन चुनाजबकि विलियम ने कोट-पैंट. वीडियो में देखा जा सकता है कि जेनिफर विलियम के साथ हाथ में हाथ डाले चल रही है. वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा, “.. और आखिरकार हमारी किस्मत मिल गई! विलियम.”
जेनिफर विंगेट ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है, “ऑफिशियली आपको अपने मेन, अपने पति, विल से मिलवा रही हूं!” यह पहली बार है जब जेनिफर ने सोशल मीडिया पर अपने पति के बारे में ऑफिशियली कुछ शेयर किया है और अपने फैंस को अपनी पर्सनल ज़िंदगी की एक झलक दिखाई है. इस वीडियो में शादी समारोह के कई इमोशनल पल दिखाए गए, जिसमें नए शादीशुदा जोड़े का हाथ में हाथ डाले वेडिंग चैपल से बाहर निकलना और दोस्तों और परिवार वालों का उन पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाना शामिल था.
View this post on Instagram
वीडियो में सेलिब्रेशन के दौरान मुस्कुराहट, खुशी-खुशी गले मिलना और नैचुरल पल इस खास मौके की खुशी को बयां कर रहे थे. जेनिफर के ब्राइडल लुक ने भी फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने कार्लेओ का डिज़ाइन किया हुआ कस्टम-मेड सफ़ेद वेडिंग गाउन पहना था, जिसमें स्ट्रैपलेस सिल्हूट और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी. गाउन पर बारीक बीडवर्क और नाजुक धागे की कढ़ाई की गई थी, जिससे एक शानदार ब्राइडल लुक बन रहा था.
जेनिफर विंगेट ने कबभी पब्लिक नहीं किया था विलियम संग रिलेशनशिप
अपनी पर्सनल ज़िंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जानी जाने वाली जेनिफर विंगेट ने शायद ही कभी अपने रिश्ते के बारे में पब्लिक में बात की है, इसलिए शादी की घोषणा उनके फैंस के लिए एक सुखद सरप्राइज़ थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विलियम इश्माएल सिंगापुर के एक बिज़नेसमैन हैं जो एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिज़नेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक, वे अक्टूबर 2022 से कंपनी से जुड़े हुए हैं.
जेनिफर विंगेट का करण सिंह ग्रोवर के साथ हुआ 2 में हुआ था तलाक
बता दें, यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है. इससे पहले साल 2012 में उनकी शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे. तलाक 12 साल बाद जेनिफर ने शादी विलियम से शादी की, जबकि करण ने साल 2016 में ही एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…
Mumbai,Maharashtra









