बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद आमिर की सिक्योरिटी टाइट, क्राइम ब्रांच अलर्ट

Last Updated:July 18, 2026, 20:05 IST

आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी की. शादी के बाद से उनकी लगातार आलोचना हो रही है. उन पर लव जिहाद का आरोप लगा. इतना ही नहीं, लॉरेंश बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. अब मुंबई की क्राइम ब्रांच एक्टिव हो गई है. आमिर की सिक्योरिटी को रिव्यू कर बढ़ाया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

आमिर खान की सिक्योरिटी को बढ़ाई गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @gauri_spratt)

मुंबई. मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पॉपुलर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली. आमिर के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई है. क्राइम ब्रांच ने आमिर खान की टीम से बातचीत की. मुंबई क्राइम ब्रांच खासतौर से यह पता करना चाहती है कि यह धमकी आमिर खान या उनकी टीम को सीधे तौर पर मिली है या फिर सोशल मीडिया या खबरों के जरिए ही जानकारी मिली. खबरों के मुताबिक, आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया है और न ही अभी तक कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है.

वहीं, महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भी इस बात की जानकारी प्राप्त हुई. गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने यह भी स्पष्ट किया कि आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस ने सुओ मोटो (स्वतः संज्ञान) के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है.

योगेश कदम ने कहा, “आमिर खान को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई है (एक पुलिस वाला साथ में है), लेकिन इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा का रिव्यू लेकर जरूरत के अनुसार बढ़ाया जाएगा. हमने उनके घर पर पुलिस का विजिलेंस बढ़ा दिया है. बिश्नोई गैंग लोगों को धमकी देकर सिर्फ वसूली करने का प्रयास करते हैं, हमारी पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लेती है.”

भारत में नहीं हैं आमिर खान

योगेश कदम ने बताया कि अनमोल (गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई) को भारत वापस जल्द ही लाया जाएगा. उन्होंने कहा, “आमिर खान भी इस समय भारत में नहीं है. वापस आने के बाद उनसे संपर्क किया जाएगा. किसी को भी इस बात पर घबराने की जरूरत नहीं है. मुंबई पुलिस हर तरह से सक्षम है. वह अभी मामले की जांच कर रही है.”

आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट हैं क्रिश्चियन

खबरों के मुताबिक, यह धमकी आमिर खान की तीसरी शादी और उससे जुड़ी व्यक्तिगत पसंद को लेकर दी गई है, जिसे धमकी देने वालों ने सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध बताया है. दरअसल, आमिर ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की. इसके बाद से आमिर की लगातार तौर आलोचना हो रही है. इस पर आमिर ने कहा कि कहा कि गौरी क्रिश्चियन है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति