कैटरीना कैफ के सामने जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी भूले डायलॉग्स, अटकने लगी थी जुबान

Last Updated:July 19, 2026, 06:24 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी साल 2009 में आई कबीर खान की फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ का हिस्सा थे. अब उन्होंने इस मूवी की शूटिंग के दौरान का दिलचस्प किस्सा बताया कि एक सीन में कैटरीना कैफ के सामने वह अपने डायलॉग्स भूल गए थे. वह डायलॉग्स बोलते वक्त फंबल करने लगे थे हालांकि, कैमरे के सामने हुई इस चूक ने शॉट को खराब करने के बजाय उनकी एक्टिंग और अधिक रियल और नेचुरल बना दिया.

ख़बरें फटाफट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया ‘न्यूयॉर्क’ फिल्म की शूटिंग का किस्सा.

नई दिल्ली. नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के मंझे हुए एक्टर हैं. उनकी अदाकारी के लोग कायल हैं लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ, जब वह सेट पर घबरा गए थे. नवाजुद्दीन ने खुद फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ की शूटिंग के दौरान का एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह कैटरीना कैफ के सामने अपने डायलॉग्स पूरी तरह भूल गए थे. मजेदार बात यह रही कि इस गड़बड़ी ने सीन को खराब करने के बजाय और भी ज्यादा रियल बना दिया.

न्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवानी के शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में नवाजुद्दीन ने कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ का यह वाकया याद किया, जहां उन्हें कैटरीना कैफ के साथ एक इंटरव्यू सीन शूट करना था. उन्होंने कहा, ‘कबीर खान की फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ का एक सीन है जिसमें मैं कैटरीना कैफ सामने बैठा हूं और वह मेरा इंटरव्यू ले रही हैं. चार-पांच पेज के डायलॉग्स थे. मैंने डायलॉग्स विजुअली देख लिए थे, लेकिन याद नहीं किए.’

View this post on Instagram

कैटरीना के सामने डायलॉग्स भूले नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, ‘डायलॉग्स बोलने के दौरान मैं फंबल करने लगा, अटकने लगा. लेकिन वो पार्ट ऑफ कैरेक्टर बन गया. उस सीन में अलग सा नेचुरल टच आ गया. कभी-कभी लगता है कि ये एक्टर है कि रियल आदमी है. परफेक्ट नहीं है वो सीन लेकिन तब भी लोगों को अच्छा लग रहा. मुझे लगता है कि परफेक्शन एक मैकेनिकल प्रोसेस है.’ नवाजुद्दीन का मानना है कि एक्टिंग के दौरान जो कमियां कुदरती तौर पर सामने आती है, वही किसी भी किरदार को सबसे ज्यादा सच्चा और जीवंत बनाता है.

साल 2009 में रिलीज हुई थी ‘न्यूयॉर्क’ फिल्म

साल 2009 में आई ‘न्यूयॉर्क’ एक बेहतरीन क्राइम-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था और इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अमेरिका में हुए 9/11 हमलों के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी यूनिवर्सिटी के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी और रिश्ते आतंकवादी हमले के बाद हमेशा-हमेशा के लिए बदल जाते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर बड़ हिट साबित हुई थी ‘न्यूयॉर्क’

बताते चलें कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग न्यूयॉर्क शहर और फिलाडेल्फिया में हुई थी, जबकि कुछ हिस्सों को भारत में भी शूट किया गया था. फिल्म का शानदार संगीत प्रीतम ने तैयार किया था और बैकग्राउंड स्कोर जूलियस पैकियम का था. 26 जून 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘न्यूयॉर्क’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और साल 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति