महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Last Updated:July 01, 2026, 16:30 IST

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत में अब सुधार है. जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. गौरतलब होगा कि बीते सोमवार को उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

महंत नृत्य गोपाल दास महाराज.

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और अब उनकी सेहत पहले से बेहतर बताई जा रही है.

इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावे और अन्य कीमती सामान की कथित चोरी के मामले में एसआईटी और पुलिस की जांच जारी है. हालांकि, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की घटना को इस जांच से जोड़कर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी मेदांता अस्पताल पहुंचे और महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली.

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि 88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को सोमवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर एहतियात के तौर पर आईसीयू में भर्ती किया गया था. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टरों के अनुसार किसी गंभीर संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार बना रहा तो उन्हें अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति