यशस्वी नहीं! कोहली की जगह तीसरे नंबर पर उतर सकता है ये 27 साल का बल्लेबाज

होमखेलक्रिकेट

यशस्वी नहीं! कोहली की जगह तीसरे नंबर पर उतर सकता है ये 27 साल का बल्लेबाज

Last Updated:June 12, 2026, 18:31 IST

Ishan Kishan can bat no 3 vs afg odi series: विराट कोहली के चोटिल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में नंबर 3 स्थान को लेकर बहस तेज है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने युवा यशस्वी जायसवाल के ऊपर ईशान किशन को तरजीह दी है. छह महीने पहले टीम से बाहर और बीसीसीआई अनुबंध गंवा चुके ईशान ने घरेलू क्रिकेट, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 में शानदार वापसी की. चोपड़ा ने उन्हें ‘गॉड्स फेवरेट चाइल्ड’ बताते हुए अपनी संभावित प्लेइंग 11 में शामिल किया है, जिससे जायसवाल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में तीसरे नंबर पर ईशान किशन को उतारा जा सकता है.

नई दिल्ली. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन कभी-कभी कुछ खिलाड़ियों का करियर इस बात का जीवंत उदाहरण बन जाता है कि अगर किस्मत का साथ हो और फॉर्म बुलंद, तो बंद दरवाजे भी खुद-ब-खुद खुल जाते हैं. भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और वर्तमान में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ईशान किशन इस समय भारतीय क्रिकेट में ‘भगवान के सबसे पसंदीदा बच्चे’हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के चोटिल होने के बाद, नंबर तीन की पोजीशन को लेकर बहस छिड़ गई थी.कई दिग्गजों का मानना था कि टीम में शामिल किए गए युवा यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए. लेकिन आकाश ने सबको चौंकाते हुए यशस्वी जायसवाल के ऊपर ईशान किशन को अपनी प्लेइंग इलेवन में नंबर तीन के स्थान के लिए चुना है.

महज छह महीने पहले की स्थिति को याद करें, तो ईशान किशन का करियर एक बेहद अंधकारमय दौर से गुजर रहा था. प्रतिबद्धता और अनुशासन संबंधी चिंताओं के दाग के कारण उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया था. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं. लेकिन ईशान ने हार नहीं मानी. उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को उसका पहला ऐतिहासिक खिताब दिलाया. इस शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को मजबूर किया और टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनकी टीम में वापसी हुई. वर्ल्ड कप में उन्होंने नंबर तीन पर खेलते हुए बेहद निरंतरता के साथ रन बनाए. इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला जमकर गरजा, जिसने अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार उनकी वनडे टीम में वापसी का रास्ता साफ कर दिया. किस्मत का खेल देखिए, ठीक इसी समय ऋषभ पंत खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर हो गए, जिससे ईशान के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जगह और पक्की हो गई.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में तीसरे नंबर पर ईशान किशन को उतारा जा सकता है.

दरवाजा खुलते ही सामने खड़े मिलते हैं ईशान: आकाश चोपड़ा
अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने ईशान किशन की किस्मत और उनकी काबिलियत की जमकर तारीफ की.चोपड़ा ने कहा, ‘ईशान किशन इस समय ‘गॉड्स फेवरेट चाइल्ड’ हैं. जब भी टीम के दरवाजे अनजाने में खुलते हैं, ईशान किशन वहीं खड़े मिलते हैं. वह टीम में आते हैं, रन बनाते हैं और अपनी जगह पक्की कर लेते हैं. वह हमेशा ऐसा करने में सफल रहते हैं.’ आकाश चोपड़ा का यह भरोसा आंकड़ों पर भी आधारित है. जब ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में नियमित रूप से खेल रहे थे, तब उनका रिकॉर्ड बेमिसाल था. उन्होंने 27 वनडे मैचों में 42.40 की बेहतरीन औसत और 102.19 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट के साथ 933 रन बनाए हैं. इसमें बांग्लादेश के खिलाफ लगाया गया उनका ऐतिहासिक दोहरा शतक (210 रन) भी शामिल है.चोपड़ा के मुताबिक, जब ईशान को नंबर तीन पर मौका मिलेगा, तो वह अपनी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रनों का अंबार लगा देंगे.

यशस्वी जायसवाल को बैठना होगा बाहर!
आकाश चोपड़ा के इस फैसले का मतलब यह है कि विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए गए आक्रामक ओपनर यशस्वी जायसवाल को फिलहाल बेंच पर बैठना होगा. चूंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी पहले से तय है, ऐसे में नंबर तीन पर ईशान को खिलाना टीम के संतुलन के लिए ज्यादा मुफीद लग रहा है, खासकर तब जब ईशान बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मिडिल ऑर्डर में वरायटी लाते हैं.

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11:  रोहित शर्मा, शुबमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति