Last Updated:July 19, 2026, 13:50 IST
यामी गौतम को साल 2024 में आई उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. 18 जुलाई को अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा भावुक कर देना वाला पोस्ट शेयर कर हर उस शख्स का आभार जताया जो उनके इस सफर का हिस्सा रहा. वो कहती हैं कि ये वो पल है जब उन्हें समझ आया कि आखिर 14 सालों में उन्होंने हार क्यों नहीं मानी.
यामी गौतम ने नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी जाहिर की.
नई दिल्ली. बीते शनिवार 18 जुलाई को 72वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ. यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला. इस अवॉर्ड की घोषणा के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. वो लिखती हैं कि आखिर 14 साल के संघर्ष का उन्हें फल मिल गया. एक्ट्रेस ने इस भावुक पोस्ट में उस शख्स का आभार जताया जिसने उनकी जर्नी में अहम रोल अदा किया.
यामी गौतम ने अपनी फिल्म आर्टिकल 370 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि आपके सफर में कभी न कभी वो पल आता है जब आपको एहसास होता है कि आखिर आपने हार क्यों नहीं मानी. नेशनल अवॉर्ड मिलना उनकी जिंदगी में वो खास पल है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हर सफर में एक ऐसा पल आता है, जो आपको याद दिलाता है कि आपने कभी हार क्यों नहीं मानी. आज मेरे लिए वही पल है. आर्टिकल 370 के लिए नेशनल अवॉर्ड प्राप्त करना मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है. यह सम्मान मैं हमेशा अपने दिल के बेहद करीब रखूंगी’.
यामी गौतम ने जताई खुशी
View this post on Instagram
14 साल पहले की थी फिल्मी करियर की शुरुआत
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘पिछले 14 सालों से मैंने सिर्फ अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है. पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम किया और हमेशा यही चाहा कि मेरे अभिनय की पहचान मेरे काम से बने. यह सम्मान उम्मीद, संघर्ष, धैर्य और सिनेमा के प्रति मेरे अटूट प्रेम से भरे लंबे सफर का खूबसूरत मुकाम है. यह एक ऐसा सपना था, जिसे मैंने सालों तक अपने दिल में संजोकर रखा और आज इसे अपार कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं’.
पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस की थी ‘आर्टिकल 370’
यामी गौतम कहती हैं कि आर्टिकल 370 उनके दिल के बेहद करीब है. वो इस फिल्म को पहले दिन से बेहद खास मानती हैं. वो लिखती हैं, ‘ ‘आर्टिकल 370’ मेरे लिए सिर्फ एक और फिल्म नहीं थी, बल्कि एक ऐसी कहानी थी, जिस पर मुझे दिल से विश्वास था. यह फिल्म हमारे अपने प्रोडक्शन की थी, इसलिए यह सम्मान मेरे लिए और भी अधिक भावुक और निजी मायने रखता है. इस फिल्म से जुड़ी हर चुनौती, हर चर्चा और सेट पर बिताया गया हर दिन सिर्फ एक ही उद्देश्य से प्रेरित था—इस कहानी को पूरी ईमानदारी और दृढ़ विश्वास के साथ दर्शकों तक पहुंचाना’.
यामी गौतम ने अपने इस लंबे पोस्ट में फैंस से खास अपील भी की. वो कहती हैं कि हर किसी को अपने जुनून और अपने सपने का पीछा करना चाहिए. चाहिए कुछ भी हो जाए, चाहे कितनी भी देर क्यों न लगे लेकिन सपनों का पीछा करना मत छोड़िए.
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने सफर की शुरुआत की थी. छोटे पर्दे से एक्टिंग का रुख करने के बाद यामी गौतम ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उन्होंने साल 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ सूजित सरकार की फिल्म ‘विक्की डोनर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi











