Last Updated:July 19, 2026, 14:01 IST
मशहूर कंपोजर जीवी प्रकाश कुमार ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. उनकी इस शानदार कामयाबी से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है. ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने जीवी प्रकाश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके पूरे परिवार के लिए एक बेहद गर्व का पल है.
ख़बरें फटाफट
एआर रहमान ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर जीवी प्रकाश को दी बधाई.
नई दिल्ली. अपनी जादुई धुनों से दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले जीवी प्रकाश कुमार ने एक और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है. हाल ही में उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मील का पत्थर जोड़ा है. इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने के बाद दिग्गजों की ओर से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने भी उनकी इस बड़ी जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए एक बेहद गर्व का क्षण बताया है.
ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर जीवी प्रकाश कुमार को तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई दी.
Congratulations, @gvprakash on your 3rd National Award. A proud moment for our family as we celebrate our 10th National Award together. Your passion, sincerity, and dedication to music continue to inspire. Wishing you many more milestones ahead. God bless. #EPI
एआर रहमान ने जीवी प्रकाश को दी बधाई
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘जीवी प्रकाश कुमार को उनके तीसरे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई. हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है, क्योंकि हम साथ मिलकर अपना 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार मना रहे हैं. संगीत के प्रति आपका जुनून, ईमानदारी और समर्पण लगातार प्रेरित करता है. आने वाले समय में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें. ईश्वर आपका भला करे.’
‘अमरन’ के लिए जीवी प्रकाश ने जीता नेशनल अवॉर्ड
दरअसल, जीवी प्रकाश कुमार को निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की फिल्म ‘अमरन’ के लिए बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सम्मान मिलने के बाद जीवी प्रकाश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ’72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का सम्मान पाकर मैं बेहद विनम्र और आभारी महसूस कर रहा हूं. तीसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और मैं इसे पूरे दिल से स्वीकार करता हूं.’
जीवी प्रकाश ने कमल हासन का जताया आभार
उन्होंने इस सम्मान के लिए जूरी और चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ‘इस सम्मान के लिए मैं प्रतिष्ठित जूरी और चयन समिति का दिल से धन्यवाद देता हूं. फिल्मनिर्माता कमल हासन का खासतौर पर आभार, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनने का अवसर दिया. निर्देशक राजकुमार पेरियासामी का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस पूरे सफर में हमेशा मेरा साथ दिया.’
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source











