Last Updated:July 01, 2026, 21:16 IST
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर मिर्जापुर के कुछ डॉक्टर अपनी निस्वार्थ सेवा, संवेदनशील व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं. कोई मुफ्त इलाज कर रहा है, कोई स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहा है तो कोई गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क शिविर लगाकर सेवा दे रहा है.
मिर्जापुर: आज नेशनल डॉक्टर डे है. डॉक्टरों को दूसरा भगवान कहा जाता है. ऐसे में मिर्जापुर जिले में भी कुछ ऐसे डॉक्टर है, जिनके कामों की खूब सराहना करेंगे. कुछ सरकारी सेवा में रहकर भी लोगों की मदद कर रहे हैं तो कुछ लोग प्राइवेट नर्सिंग होम के माध्यम से भी लोगों तक चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करा रहे हैं. इनके कामों को जानने के बाद आप खूब तारीफ करेंगे.
मिर्जापुर जिले के ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. प्रशांत त्रिपाठी अपने कुशल व्यवहार और मरीजों की मदद के लिए प्रसिद्ध है. हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर तैनात है. गांव से आने वाले मरीजों से गांव की भाषा में बातचीत करते हैं और उनको पूरी सहायता करते हैं. ईमानदार और बेहतरीन छवि वाले डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी कैम्प के माध्यम से भी मुफ्त इलाज करते हैं.
डॉ. पूजा मिश्रा केजीएमयू की नौकरी छोड़कर मिर्जापुर में निःशुल्क लोगों की मदद कर रही है. स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ पूजा मिश्रा अबतक हजारों मरीजों की मदद कर चुकी है. उनका कहना है कि मिर्जापुर पिछड़ा इलाका है. यहां पर लोगों के अंदर जागरूकता नहीं है. ऐसे में उनको जागरूक करना बीमारी से बचाने का उद्देश्य है. फीस की वजह से कई बार लोग इलाज के लिए नहीं आते हैं. इसलिए फ़ीस को निःशुल्क रखा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिटनेस आधी से ज्यादा बीमारियों को खत्म कर देता है, इसलिए फिटनेस जरुरी है. मंडली अस्पताल की डाइटिशियन डॉक्टर ज्योति फिटनेस के लिए ही जानी जाती हैं. डाइटिशियन ज्योति मंडलीय अस्पताल में सेवा देने के बाद खाली वक्त में लोगों को ऑनलाइन या अन्य माध्यम से पूरी मदद करती हैं, जहां लोगों को फिट रखने में सहायता देती है. हफ्ते में निशुल्क एक दिन क्लास भी चलाती है, जहां महिलाओं को जागरूक करती है.
मिर्जापुर के कई ऐसे डॉक्टर हैं. जिनकी तारीफ यहां के लोग खुद करते हैं. मददगार छवि और बेहतरीन चिकित्सकीय सेवा देने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर डे पर लोग इनको याद कर रहे हैं और उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं.
मिर्जापुर जिले की प्रसिद्ध गाइनकॉलजिस्ट डॉ. रिंकू कुशवाहा को गरीबों का मसीहा कहा जाता है. रिंकू कुशवाहा भी मददगार छवि के लिए जानी जाती है. नर्सिंग होम के बाद खाली वक्त में कैम्प के माध्यम से गरीबों को निःशुल्क उपचार करती है. फ्री सलाह और फ्री में दवा देती है. मददगार छवि की वजह से कम दिनों में बेहतरीन पहचान बना ली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
Source










