रेणुका OUT, अरुंधति IN… पाकिस्तान के खिलाफ T20 WC में कैसी होगी भारतीय-11?

नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों की टक्कर हुई. वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत रविवार (14 जून) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रही है. इस महामुकाबले से पहले हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि भारत की प्लेइंग-11 क्या होनी चाहिए? जहां हेड कोच अमोल मजूमदार के सामने सिलेक्शन को लेकर सिरदर्दी होगी, वहीं पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कोच अभिषेक नायर ने भारत की परफेक्ट प्लेइंग-11 चुन ली है. नायर ने अपनी टीम में कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए हैं, जिसमें स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को बाहर रखना भी शामिल है.

नंबर-3 पर जेमिमा नहीं, यास्तिका
अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ में बातचीत करते हुए अपनी टीम चुनी. उन्होंने ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन नंबर-3 को लेकर नया दांव खेला. अभिषेक के मुताबिक शेफाली वर्मा और उप-कप्तान स्मृति मंधाना से ही पारी का आगाज कराना सही है. नायर ने जेमिमा रोड्रिग्ज की जगह बेहतरीन फॉर्म में चल रही यास्तिका भाटिया को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है. यास्तिका के बाद नंबर-4 पर जेमिमा और नंबर-5 पर कप्तान हरमनप्रीत कौर मोर्चा संभालेंगी.

राधा यादव को मौका, ऋचा घोष फिनिशर
लोअर मिडिल ऑर्डर में नायर ने भारती फुलमाली के ऊपर राधा यादव को प्राथमिकता दी है. उन्होंने नंबर-6 पर विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष को रखा है, जो टीम में पावर हिटिंग लेकर आती हैं. नायर ने कहा, ‘नंबर-7 पर दीप्ति शर्मा होंगी. इसके बाद भारती फुलमाली और राधा यादव में से एक को चुनने का विकल्प था. राधा जिस तरह से बल्लेबाजी कर रही हैं और टीम को लेफ्ट-आर्म स्पिन का विकल्प देती हैं, मैं उनके साथ जाना चाहूंगा.’

रेणुका ठाकुर बाहर, अरुंधति और क्रांति की एंट्री
अभिषेक नायर की प्लेइंग-11 में सबसे बड़ा झटका तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को लगा है, जिन्हें उन्होंने टीम में शामिल नहीं किया है. उनकी जगह नायर ने इस साल शानदार फॉर्म में रहीं अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और क्रांति गौड़ पर भरोसा जताया है.

ये 3 खिलाड़ी होंगे ‘एक्स-फैक्टर’
नायर ने इस टूर्नामेंट में भारत की जीत के लिए तीन खिलाड़ियों को सबसे बड़ा गेम-चेंजर बताया है. नायर के मुताबिक इंग्लैंड की परिस्थितियों में नई गेंद स्विंग होगी, ऐसे में पावरप्ले में क्रांति गौड़ की गेंदबाजी भारत के लिए बेहद अहम होगी. श्री चरणी को नायर ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना है. तीसरा एक्स फैक्टर उन्होंने शेफाली वर्मा को बताया. पावरप्ले में शेफाली का आक्रामक अंदाज स्मृति मंधाना को सेट होने का समय देगा, जिससे भारत मजबूत शुरुआत कर पाएगा.

अभिषेक नायर द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमाह रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति