’10 मिनट के लिए दिल धड़कना हुआ बंद’, मौत के मुंह से कैसे निकले श्रेयस तलपड़े, बताया अनुभव

Last Updated:July 19, 2026, 19:41 IST

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल किचलु स्टार ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है. एक दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म की कहानी किसानों द्वारा खेती-फसलों पर पेस्टीसाइड के इस्तेमाल और इससे होने वाली कैंसर जैसी घातक बीमारी पर आधारित है.

ख़बरें फटाफट

श्रेयस तलपड़े की ने हार्ट अटैक के बारे में बात की.

मुंबई. श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल किचलु स्टार ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है. एक दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म की कहानी किसानों द्वारा खेती-फसलों पर पेस्टीसाइड के इस्तेमाल और इससे होने वाली कैंसर जैसी घातक बीमारी पर आधारित है. ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग है. श्रेयस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने साल 2023 में पड़े उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बारे में बात की. उस वक्त वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे थे.

‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनकी सर्जरी हुई थी. कर्ली टेल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तार से बताया. श्रेयस ने इसे अपना दूसरा जीवन बताया. इस घटना उनकी लाइफ में कई जरूरी बदलाव किए हैं.

श्रेयस तलपड़े ने कहा, ‘वह समय मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन और चौंकाने वाला था. उसके बाद हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. पहले मैं सिर्फ काम को ही प्राथमिकता देता था. मेरा काम मेरे लिए बहुत जरूरी था. मैं हमेशा कहता था कि मुझे काम करना है, लेकिन साथ ही अपने परिवार को भी पूरा समय देना है. लेकिन सब कुछ उसी एक पल में हो गया.”

10 मिनट के लिए रुकीं श्रेयस तलपड़े की धड़कनें

श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा, “मैंने मौत को अपनी आंखों के सामने देखा. मेरा दिल 10 मिनट के लिए धड़कना बंद हो गया था. मुझे होश में लाना पड़ा. जैसे फिल्मों में दिखाते हैं, उन्होंने मुझे सीपीआर दिया, फिर मेरे दिल को दोबारा चालू करने के लिए बिजली का झटका दिया. उस पल ने मुझे एहसास दिलाया कि काम ही जीवन में सब कुछ नहीं है.” श्रेयस ने कहा कि अब वह अपना ज़्यादा समय फैमिली के साथ बिताते हैं.

श्रेयस तलपड़े की फिल्म

बात करें वर्कफ्रंट की, तो श्रेयस तलपड़े आखिरी बार ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, राजपाल यादव, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडीज, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक समेत कई कलाकार हैं. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति