Last Updated:July 19, 2026, 20:23 IST
अली फजल स्टारर ‘राख’ फेम नैना सरीन ने खुलासा इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया फॉलोवर्स के हिसाब से काम मिलने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि टैलेंट ही किसी कलाकार की सबसे बड़ी पहचान है. सोशल मीडिया फॉलोवर्स के हिसाब से किसी की क्षमता तय नहीं होती.
ख़बरें फटाफट
नैना सरीन ने फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई बताई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nainasareen)
नई दिल्ली. बीते कुछ सालों में टीवी शो, फिल्मों और सीरीज में कंटेंट क्रिएटर्स की एंट्री तेजी से हुई है. इन्फ्लुएंसर्स की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री से सवाल उठने लगे हैं. मेकर्स सोशल मीडिया फॉलोवर्स के हिसाब से पहले से स्थापित एक्टर्स के मुकाबले कंटेंट क्रिएटर को चुन रहे हैं? इसी मुद्दे पर वेब सीरीज ‘राख’ फेम नैना सरीन ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की असली पहचान उसके फॉलोअर्स या सोशल मीडिया इमेज से नहीं, बल्कि उसके टैलेंट और मेहनत से होनी चाहिए.
आईएएनएस की मुताबिक, नैना सरीन ने कहा, ”मैंने इंडस्ट्री में काम करते हुए कई चीजें सीखी हैं. हालांकि एक बात पर मेरा विश्वास हमेशा मजबूत रहा है कि टैलेंट ही किसी कलाकार की सबसे बड़ी पहचान है. सोशल मीडिया पोस्ट, फॉलोअर्स की संख्या या पब्लिक इमेज किसी कलाकार की क्षमता को तय नहीं कर सकती.”
नैना सरीन ने कहा, “आज के दौर में कई बार कलाकारों को उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता के आधार पर भी प्रोजेक्ट मिलते हैं. कई बार मुझे लगता है कि अगर मेरे सोशल मीडिया फॉलोअर्स ज्यादा होते तो शायद मुझे कुछ और मौके मिल सकते थे, लेकिन मुझे ऐसे कई फिल्ममेकर्स मिले हैं, जो अभी कलाकारों को सिर्फ उनकी काबिलियत और मेहनत देखकर चुनते हैं.”
मेहनत की वजह से मिला नैना सरीन को काम
नैना सरीन ने कहा, “ऐसे लोगों से मुझे उम्मीद मिलती है कि आने वाले समय में असली प्रतिभा को हमेशा महत्व मिलेगा. मैंने अपने करियर में कई ऑडिशन दिए, एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है. मुझे जो भी काम मिला है, वह मेरी मेहनत और समर्पण की वजह से मिला है.”
नैना सरीन ने एक्टर्स को दी पैशेंस रखने की सलाह
नैना सरीन ने कहा,”एक कलाकार को धैर्य रखना चाहिए और अपने काम पर भरोसा बनाए रखना चाहिए. मेरा मानना है कि अगर किसी कलाकार में सच में प्रतिभा है तो उसे पहचान जरूर मिलेगी. भले ही इसमें समय लग सकता है, लेकिन मेहनत और ईमानदारी कभी बेकार नहीं जाती.”
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










