Last Updated:July 19, 2026, 19:21 IST
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च हुआ. रणबीर कपूर, यश, सनी देओल समेत कई सितारे मौजूद थे. यश ने हिंदी में बात की, पर ‘अवसर’ की जगह ‘अवकाश’ बोल गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नितेश तिवारी-रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म रामायण का नई दिल्ली में ग्रैंड तरीके से ट्रेलर लॉन्च हुआ. जहां अभी सिर्फ मीडिया को ये ट्रेलर दिखाया गया. इस दौरान फिल्म के सारे दिग्गज नजर आए. रणबीर कपूर, सनी देओल, यश, रवि दुबे से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जहां कन्नड़ सुपरस्टार यश हिंदी बोलते नजर आए. हालांकि इस दौरान वह कुछ शब्द गलत भी बोल गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
रामायण के ट्रेलर लॉन्च के वक्त यश ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को धन्यवाद दिया. इस दौरान वह ‘अवसर’ की जगह ‘अवकाश’ बोल गए. चलिए दिखाते हैं ये वीडियो.
हिंदी में बोलते नजर आए यश
वीडियो में यश कहते हैं, ‘सब हिंदी में बात कर रहे हैं. मैं भी कोशिश करूंगा. इस मुकाम पर लाने का पूरा क्रेडिट नमित मल्होत्रा को जाता है. उन्होंने मुझे ये पात्र निभाने का अवकाश (अवसर) दिया.’ यहां एक्टर अवसर देने की बात करना चाह रहे थे लेकिन वह गलती से अवकाश कह गए.
View this post on Instagram
ये भी बोले
रामायण में रावण का रोल निभा रहे यश ने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि ये देश का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस एक प्रोजेक्ट के लिए सब साथ आए हैं. एक बार फिर हम सब मिलकर श्रीराम की कहानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुनाने जा रहे हैं. उन्होंने फिल्म के जरिए हिंदी सीखने की बात भी कही.
कौन कौन पहुंचा इस ग्रैंड लॉन्च में
रामायण के ट्रेलर के इस ग्रैंड मौके पर कई हस्तियां एक छत के नीचे नजर आए. रणबीर कपूर, सई पल्लवी, रवि दुबे, नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह से लेकर अन्य सितारे साथ नजर आए.
About the Author
VarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
Source










