फीफा वर्ल्ड कप के जश्न के बीच पसरा मातम, इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

Last Updated:June 13, 2026, 07:32 IST

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है. फुटबॉल के इस महाकुंभ के शुरू होने के साथ ही फैंस जश्न में डूब गए हैं, लेकिन इसी बीच एक दुखद खबर आई, जिससे जश्न मातम में बदल गया है. दरअसल, ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर ब्रीटो का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है.

ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर ब्रिटो का हुआ निधन

नई दिल्ली: ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है. वह 86 वर्ष के थे. ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को निधन की जानकारी दी लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया. ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले. 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे. इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई.

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने कहा, “ब्रिटो ब्राजील फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान डिफेंडरों में से एक थे. 1970 विश्व कप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”  उन्होंने कहा, “मैं अपने देश के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनका संघर्षशील स्वभाव हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.”

कोपा रोका और तासा इंडिपेंडेंसिया के लिए भी खेले ब्रिटो

ब्रिटो 1971 के कोपा रोका और 1972 के तासा इंडिपेंडेंसिया जीतने वाली ब्राजील टीम का भी हिस्सा रहे थे. ब्राजील ने अब तक रिकॉर्ड पांच बार विश्व कप जीता है और वह छठे खिताब की शुरुआत शनिवार को मोरक्को के खिलाफ मुकाबले से करेगा.

कैसा रहा ब्रिटो का ब्राजील के लिए करियर

ब्रिटो ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले . इस दौरान उन्होंने 1964 और 1972 के बीच पियाजा के साथ एक बेहतरीन और मजबूत जोड़ी बनाई. उन्होंने अपने क्लब करियर का लगभग पूरा समय अपने गृह देश में ही बिताया, जहां उन्होंने मॉन्ट्रियल कैस्टर्स के साथ कनाडा में कुछ समय बिताने से पहले वास्को डी गामा, फ्लेमेंगो, इंटरनैशनल, बोटाफोगो और कोरिंथियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति