‘मर्दों को कमजोर बनाता है’, अभिनव की बातों ने किया रुबीना-हिना को दंग

Last Updated:July 20, 2026, 13:19 IST

हिना खान और रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जयसवाल के साथ पॉडकास्ट ‘the4POV’ शुरू किया है. इसमें अभिनव ने पॉर्न को ग्लोबल वॉर्मिंग का कारण बताया, जिससे रुबीना, हिना और रॉकी हैरान रह गए.

टीवी के चार बड़े चेहरों ने अपना एक पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम है the4POV. इसे हिना खान और रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जयसवाल के साथ लेकर आए हैं. इनके इस पॉडकास्ट की कुछ बातें काफी वायरल हो रही है. जहां अभिनव शुक्ला ने पॉर्न को लेकर ऐसा कुछ बोला कि वीडियो वायरल हुआ.

रुबीना-अभिनव और हिना-रॉकी सोशल मीडिया और लाइफस्टाइल के टॉपिक पर बात कर रहे थे. चारों ने दीया मिर्जा के विवादित बयान पर भी रिएक्ट किया जहां उन्होंने क्लाइमेट चेंज पर पुरुषों को जिम्मेदार ठहराया था.

अभिनव शुक्ला ने पत्नी को किया शॉक्ड
बातचीत के दौरान अभिनव शुक्ला ने एक ऐसा बयान दिया जिसे सुन उनकी पत्नी रुबीना ही शॉक्ड हो गईं. अभिनव ने कहा, ‘ग्लोबल वॉर्मिंग के सबसे बड़े कारणों में से एक ये भी है कि लोग पोर्न देखते हैं. क्योंकि पोर्न बनाने और उसे दुनियाभर में भेजने के लिए जितनी एनर्जी लगती है उसे बहुत एनर्जी लगती है. इससे कार्बन फुटप्रिंट बहुत बनते हैं.’

हिना-रॉकी के हंस हंस के पेट में दर्द
अभिनव के बयान ने सिर्फ रुबीना को ही नहीं हिना और रॉकी को भी हैरत में डाल दिया. दोनों हंस हंस के लोट-पोट हो गए. अभिनव आगे कहते हैं कि पोर्न खतरनाक है. ये आदमी को सॉफ्ट बनाते हैं. वह अपना मकसद खो देते हैं. समय बर्बाद तो करता ही है साथ ही अपनी ताकत भी खोते हैं.

जीके ने उड़ाया था मजाक?
रुबीना का कहना था कि गौरव ने तब कहा था कि वह बिग बॉस 19 में अपनी पत्नी के साथ क्यों नहीं गए. इस पर जीके ने कहा था कि वह ‘रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां नहीं उड़ाना चाहते.’

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति