Last Updated:July 20, 2026, 16:00 IST
Bigg Boss 20 Premiere: ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर सितंबर से होगा. स्ट्रीम प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस के अबतक के सभी सीजन की जर्नी बताने वाली एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है. इस बुक का नाम ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ है. मेकर्स ने रिवील किया कि बिग बॉस के अलग-अलग भाषाओं में आने वाले शो भी सितंबर से ही स्ट्रीम होंगे.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करेंगे. (फाइल फोटो)
मुंबई. Bigg Boss 20 Premiere: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन की शुरुआत सितंबर से होगी. जियो स्टार ने ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ नाम की कॉफी टेबल बुक लॉन्च की. यह किताब बिग बॉस की शानदार जर्नी, सोसाइटी और कल्चर पर इसके प्रभाव और इसकी लंबे समय से चली आ रही जर्नी की झलक दिखाती है. यह किताब डिटेल से बताती है कि कैसे बिग बॉस अपने शो के माध्यम से ब्रांड्स को दर्शकों के बीच जीवंत अनुभव में बदल देता है.
जियो स्टार के टीवी, एंटरटेनमेंट सेल्स हेड महेश शेट्टी ने शो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पिछले दो दशकों में, बिग बॉस ने लगातार खुद को नया रूप दिया है. इस दौरान शो का लेवेल, ऑडियंस से जुड़ाव और सांस्कृतिक प्रभाव लगातार बढ़ता गया है. इस सीजन में हम अब तक के सबसे बड़े पड़ाव को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अलग-अलग भाषाओं के छह वर्जन का एक साथ आना इस शो का अब तक का सबसे बड़ी बात है.”
महेश शेट्टी ने कहा, “बिग बॉस की लगातार सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी ऑडियंस को लंबे समय तक जोड़कर रखने और ऐसे साझा सांस्कृतिक अनुभव बनाने की क्षमता है, जो ब्रांड्स के लिए ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदल जाते हैं. ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ इस सफर को फैक्ट्स और जरूरी जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करती है.”
ऑडियंस खींचने में माहिर है बिग बॉस
एंटरटेनमेंट सेल्स, डिजिटल, जियोस्टार हेड भास्कर रमेश ने कहा, “आज के समय में, जब ऑडियंस का ध्यान अलग-अलग जगहों पर बंटा हुआ है, खासकर त्योहारों के मौसम में, बिग बॉस एक शक्तिशाली आकर्षण के रूप में काम करता है. यह साल के तीन सबसे जरूरी बिक्री महीनों के दौरान बड़े लेवेल पर ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचता है. 24/7 लाइव फीड, अरबों वोट्स और लाइव चैट जैसी सुविधाओं के कारण शो की एंगेजमेंट में साल-दर-साल 47% की वृद्धि हुई है. यह शो केवल देखने वाले दर्शकों को सक्रिय भागीदारों में बदल देता है.”
तमिल-तेलुगू समेत 6 एडिशन के ‘बिग बॉस’ एक साथ होंगे स्ट्रीम
भास्कर रमेश ने कहा, “ब्रांड्स के लिए इस तरह का गहरा और मापने योग्य जुड़ाव एक अनोखा अवसर प्रदान करता है. यह उन्हें आम मीडिया रणनीतियों से आगे बढ़कर ऐसे नए प्रयोग करने का मौका देता है, जहां कंटेंट, संस्कृति और व्यापार एक साथ जुड़ते हैं.” कॉफी टेबल बुक यह भी बताती है कि बिग बॉस सिर्फ देखने के अनुभव से कहीं ज्यादा क्यों है. ‘बिग बॉस’ के हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला एडिशन के नए सीजन सितंबर में शुरू होंगे.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra










