‘तिहाड़ रिटर्न CJP का ऑफिशियल स्पॉन्सर…’, वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर BJP का तंज

Amit Malviya: नीट पेपर लीक मामले में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बाद देश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वांगचुक के इस कदम का स्वागत करने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या ‘तिहाड़ रिटर्न’ अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ऑफिशियल स्पॉन्सर बन गए है?

दरअसल, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों को लेकर करीब 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में जूस पीकर अपना अनशन खत्म दिया। उनके मुताबिक, सरकार से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

वांगचुक के अनशन तोड़ने पर केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक के इस फैसले का खुलकर स्वागत किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘मैं सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के फैसले का स्वागत करता हूं। देश के लिए उनकी जिंदगी और सेहत बहुत जरूरी है।’

इसके बाद उन्होंने सीजेपी के देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर जनता से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा, ‘CJP ने आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, इसलिए मैं सभी से इसमें शामिल होने की अपील करता हूं।’

अब अरविंद केजरीवाल की इस प्रतिक्रिया पर बीजेपी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्हें ‘तिहाड़ रिटर्न’ कहा। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या तिहाड़ से लौटे नेता अब CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ऑफिशियल स्पॉन्सर बन चुके हैं?

वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी 

बता दें कि भले ही सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया हो, लेकिन CJP  के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति