Last Updated:July 02, 2026, 17:40 IST
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. यूपी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. इस बंपर ट्रांसफर लिस्ट में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और वाराणसी समेत कई बड़े जिलों के अफसर शामिल हैं. गाजियाबाद कमिश्नरेट को 4 नए एसीपी मिले हैं, वहीं कई प्रमोटेड इंस्पेक्टरों को भी नई तैनाती दी गई है.
यूपी पुलिस में चली तबादला एक्सप्रेस, 125 DSP इधर से उधर (AI तस्वीर)
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. यूपी पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में एक साथ 125 प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों यानी डिप्टी एसपी के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं. इस तबादला सूची में उन इंस्पेक्टरों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में प्रमोट करके डिप्टी एसपी बनाया गया है. शासन का कहना है कि इस व्यापक बदलाव का मकसद प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाना और क्राइम कंट्रोल को मजबूत करना है.
गाजियाबाद कमिश्नरेट में आए ये 4 नए चेहरे
दिल्ली से सटे हाई-प्रोफाइल जिले गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 नए पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) की तैनाती की गई है. जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली है:
- सुनील कुमार: ललितपुर के पुलिस उपाधीक्षक से अब गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं.
- श्रीमती अन्विता उपाध्याय: गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक के पद पर थीं, अब इन्हें गाजियाबाद कमिश्नरेट में ही सहायक पुलिस आयुक्त की अहम जिम्मेदारी दी गई है.
- शैलेन्द्र कुमार सिंह: राज्य मानवाधिकार आयोग, लखनऊ से ट्रांसफर होकर गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बने हैं.
- राम किशन: बाराबंकी से तबादला कर इन्हें भी गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और पीएसी में भी बड़े बदलाव
जारी लिस्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के एक और बड़े कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में भी नए अफसरों की एंट्री हुई है. मुरादाबाद में तैनात कमलेश कांत का तबादला कर उन्हें गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट भेजा गया है. इसके अलावा, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से हटाकर गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक बनाया गया है. वहीं, जावेद इकबाल खान को खीरी से ट्रांसफर कर 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है.
इन बड़े जिलों के भी बदले पुलिस अधिकारी
इस बड़ी ट्रांसफर लिस्ट में यूपी के लगभग सभी मुख्य जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- सुनील कुमार सिंह: भदोही से बिजनौर भेजा गया.
- अरुण कुमार शुक्ला: गोंडा से कौशांबी ट्रांसफर.
- रणवीर सिंह यादव: बागपत से शाहजहांपुर भेजे गए.
- अमित प्रताप सिंह: एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ से बहराइच ट्रांसफर.
- शिव ठाकुर: सहारनपुर से मेरठ भेजे गए.
इनके अलावा संदीप कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप कुमार राय, विकास प्रताप सिंह चौहान, विजय कुमार पांडेय, रंजना सचान, संजय कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी और भास्कर कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों को भी नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











