नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इन EV Charging Stations पर चार्जिंग में 20% की छूट

Last Updated:July 03, 2026, 11:40 IST

Noida-Greater Noida EV Charging Stations | EV मालिकों के लिए यूपी सरकार का यह फैसला कई मायनों में फायदे की बात भी है. जैसे इससे ईवी चार्जिंग की लागत कम होगी. तय वक्‍त के बीच चार्जिंग कराने पर बिजली बिल में 20% की छूट मिलने से प्रति चार्ज और सालाना परिचालन खर्च घटेगा. इससे इलेक्ट्रिक वाहन चलाना पहले से अधिक किफायती होगा.

नोएडा में पब्लिक EV चार्जिंग स्‍टेशनों पर चार्ज करें अपना वाहन और फायदा पाएं.

नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए लगातार सातवें साल बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया. इसका मतलब ये है कि प्रदेश में ना तो बिजली महंगी हुई और ना ही सस्‍ती. नोएडा क्षेत्र में बिलों पर मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट भी पहले की तरह जारी रखने का फैसला भी लिया गया है. उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एक निर्णय और लिया है. इसके तहत यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढावा देने के लिए ईवी चार्जिंग स्‍टेशनों पर अब ईवी वाहन मालिक अगर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अगर अपनी गाड़ी को चार्ज करते हैं, तो उन्‍हें बिल यानि बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह कदम ईवी वाहन मालिकों के लिए काफी राहत भरा तो है ही, साथ ही फायदे का सौदा भी है. ऐसे में अगर नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो यह आप भी अपने वाहनों को अब रियायती दरों पर चार्ज कर सकते हैं.

अगर नोएडा की बात की जाए तो यहां पब्लिक EV चार्जिंग पॉइंट करीब 69 हैं. पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की बात करें तो अलग-अलग नेटवर्क जैसे Tata Power, Statiq, CESL, EESL, Jio-bp, ChargeZone आदि मिलाकर लगभग 30-35 स्थान हैं, इन सभी जगहों पर कुल 69 चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. ग्रेटर नोएडा में भी देखा जाए तो पब्लिक चार्जिंग स्टेशन करीब 22 हैं.

नोएडा के प्रमुख EV चार्जिंग स्टेशन

  • EESL Charging Station – Windsor IT Park, सेक्टर-125
  • Statiq Charging Station – Windsor IT Park, सेक्टर-125
  • Tata Power Charging Station – Lucerna Tower, सेक्टर-125
  • Statiq Charging Station – सेक्टर-126
  • BMW Destination Charging Station – सेक्टर-127
  • Tata Power Charging Station – Express Trade Towers, सेक्टर-132
  • Tata Power Charging Station – सेक्टर-133
  • Reliable Charging Station – सेक्टर-135
  • BMW Destination Charging Station – सेक्टर-142
  • Statiq Charging Station – सेक्टर-142
  • Statiq Charging Station – Advant IT Park, सेक्टर-142
  • Tata Power Charging Station – Regus Tower, सेक्टर-142
  • Tata Power Charging Station – NSEZ, फेज-2
  • Reliable Charge EV Charging Station – सेक्टर-46
  • Okaya Charging Station – सेक्टर-51
  • Reliable Charge Charging Station – सेक्टर-108

ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्टेशन

  • India Exposition Mart, Knowledge Park-II
  • Knowledge Park-I
  • Noida Authority Parking, सेक्टर-3
  • Omaxe India Trade Centre, Alpha-II
  • Omaxe CP Mall, Beta-II
  • Surajpur Site-V
  • Dev Heights, Shahberi
  • ACE City, Noida Extension
  • Hero Electric DMR Motors, Surajpur
  • 130 मीटर रोड, Tilapata (NPCL-Servotech हाई-पावर चार्जिंग हब)

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति