हरमनप्रीत कौर ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

होमखेलक्रिकेट

हरमनप्रीत कौर ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Last Updated:June 14, 2026, 21:38 IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान बनाया. पूर्व कप्तान मिताली राज के 726 रन के रिकॉर्ड को उन्होंने पीछे छोड़ दिया.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार (14 जून) को एजबेस्टन में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम की वो अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले हरमनप्रीत पूर्व कप्तान मिताली राज के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर थीं. दोनों के नाम 726 रन थे लेकिन पहला रन बनाने के साथ ही वो सबसे आगे निकल गईं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनको जल्दी मैदान पर उतरना पड़ा. महज 20 गेंद में ही भारत ने ओपनर शेफाली वर्मा और फिर जेमिमा रोड्रिग्स का विकेट गंवा दिया. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरीं. शेफाली ने पहली बॉल पर छक्का लगाया था लेकिन इसके बाद वो आउट हो गई. सादिया इकबाल ने स्टंप्स की ओर एंगल करते हुए गेंद डाली शेफाली के बल्ले का किनारा लगा. विकेटकीपर मुनीबा अली ने कैच पकड़ लिया.


जेमिमा रोड्रिग्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. वह सिर्फ एक रन ही बनाकर आउट हो गई. बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तस्मिया रुबाब के खिलाफ उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. टाइमिंग सही नहीं रही और नतालिया परवेज ने कैच पकड़ लिया. हरमनप्रीत की पहली गेंद मिडिल और लेग स्टंप्स पर फुल टॉस थी जिसे उन्होंने आसानी से डीप में खेलकर एक रन ले लिया.

भारत ने 6 विकेट पर बनाए 170 रन

शुरुआती झटकों के बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया. स्टार ओपनर स्मृति मंधानी ने 44 बॉल पर 68 रन की शानदार पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला. कप्तान हरमन ने 35 बॉल पर 36 रन की पारी खेली. आखिर में आकर ऋचा घोष ने महज 17 बॉल पर 34 रन बनाकर टीम के स्कोर को 170 रन तक पहुंचाया.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति