Last Updated:July 03, 2026, 12:11 IST
अमेठी जिले में बडौदा स्वरोजगार आरसेटी की तरफ से यह निशुल्क प्रशिक्षण 31 दिनों तक चलेगा 18 वर्ष से 45 वर्ष के कोई भी युवा अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान उन्हें अपने आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक फोटो मोबाइल नंबर के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र में कम से कम अपनी कक्षा 8 की मार्कशीट लगानी होगी. जिसके बात उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया.
अमेठी: आज के आधुनिक युग में हम अक्सर रोजगार की तलाश में होते हैं. बेहतर रोजगार हमारे वेतन भविष्य का सपना होता है. ऐसे में युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका है. जहां पर कंटेंट क्रिएटिंग बेस्ट फोटोग्राफी वीडियोेाग्राफी में अपना भविष्य बेहतर कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें 31 दिनों तक एक्सपर्ट के जरिए निशुल्क प्रशिक्षण सिखाया जाएगा और इस पूरे क्षेत्र के बारीकियां को समझाया जाएगा जिससे अपने खुद के रोजगार की शुरुआत इस क्षेत्र में कर सकें.
जिले में बडौदा स्वरोजगार आरसेटी की तरफ से यह निशुल्क प्रशिक्षण 31 दिनों तक चलेगा 18 वर्ष से 45 वर्ष के कोई भी युवा अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान उन्हें अपने आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक फोटो मोबाइल नंबर के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र में कम से कम अपनी कक्षा 8 की मार्कशीट लगानी होगी. जिसके बात उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया.
कंटेंट क्रिएटिंग भी है शामिल
इस फोटोग्राफी प्रशिक्षण में न सिर्फ फोटो क्रिएटर का प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि वीडियो क्रिएटिंग कंटेंट क्रिएटिंग के साथ रील मेकिंग यूट्यूब पेज के साथ सोशल मीडिया से जुड़े कई क्षेत्र इस पूरे प्रशिक्षण में शामिल है. जहां पर युवाओं को सभी की बारीकीयां समझाते हुए उन्हें बेहतर फायदा इससे हो सके इसके लिए उन्हें निपुण बनाया जाएगा. इस पूरे प्रशिक्षण को लेकर प्रशिक्षण प्रमुख प्रकाश जायसवाल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जिले में पहली बार फोटोग्राफी वीडियोेाग्राफी कंटेंट क्रिएटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जा रहा है.
कोई भी युवा जो इसमें इच्छुक हैं वह अपना आवेदन कर सकते हैं. उन्हें निशुल्क रूप से आवेदन करने के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण में शामिल करते हुए उन्हें 31 दिनों तक हर जरूरी जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे वह भविष्य में अपना बेहतर रोजगार शुरू कर अच्छा मुनाफा कमा सके. उन्होंने कहा कि समय-समय पर युवाओं को ऐसे रोजगार प्रमुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Amethi,Lucknow,Uttar Pradesh











