‘अब पसंदीदा रोल ही करूंगी’, मसाला फिल्मों से ऊब गईं ये एक्ट्रेस, पिता हैं स्टार

Last Updated:May 20, 2026, 04:01 IST

बॉलीवुड में दबंग गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अपनी अलग ही धाक है. उन्होंने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने मसाला और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्मों में काम किया था. लेकिन अब वह ऐसा नहीं करती.

नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन करियर की शुरुआत में वह सिर्फ रोमांटिक रोल ही निभा रही थीं. अब एक्ट्रेस ने अपने काम करने का तरीका बदल लिया है, अब वह वही रोल करेंगी, जो उन्हें बतौर एक्ट्रेस संतुष्ट करेंगे.

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर बिजी हैं. उनकी ये फिल्म 22 मई को ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने अपने काम करने का तरीका बदल दिया है.

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने करियर, पुराने किरदारों और बदलती पसंद पर खुलकर बात की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनाक्षी ने बताया कि करियर की शुरुआत में वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनीं, जो पूरी तरह एंटरटेनमेंट और मसाले से भरपूर थीं. उन्होंने कहा कि ‘आर. राजकुमार’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों में काम करना उनके लिए काफी अच्छा अनुभव रहा. उस वक्त दर्शक उन्हें इसी अंदाज में देखना पसंद करते थे.

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में उन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और खुशी के साथ निभाया. लेकिन समय के साथ एक कलाकार की सोच, दर्शकों की पसंद और इंडस्ट्री की मांग भी बदलती रहती है.

सोनाक्षी के मुताबिक, अब वह अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां सिर्फ वही काम करना चाहती हैं जो उन्हें अंदर से संतुष्टि दे. वह चाहती हैं कि लोग उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर देखें, जो हर तरह के किरदार आसानी से निभा सके.

अपने पुराने सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने शुरुआत में मसाला फिल्में नहीं की होतीं, तो शायद आज उन्हें अलग और गंभीर किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता. उन्हीं फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शकों का प्यार, पहचान और सपोर्ट मिला.

अपनी नई फिल्म ‘सिस्टम’ के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि इसमें वह पहली बार कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनी हैं. फिल्म में वह एक स्टेनोग्राफर के रोल में नजर आएंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति