वैभव सूर्यवंशी पर नजर, ‘करो या मरो’ का मैच, प्रियांश आर्य होंगे बाहर?

होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी पर नजर, ‘करो या मरो’ का मैच, प्रियांश आर्य होंगे बाहर?

Last Updated:June 14, 2026, 22:37 IST

India A vs Sri Lanka A Likely XI: दांबुला में सोमवार सुबह 10 बजे से ट्राई-सीरीज के अपने तीसरे मैच में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिली हार के बाद कप्तान तिलक वर्मा की नजरें जीत की पटरी पर लौटने पर होंगी. ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं, जबकि ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह भी लय पकड़ चुके हैं. हालांकि, नंबर-3 पर प्रियांश आर्य की खराब फॉर्म चिंता का विषय है.

वैभव सूर्यवंशी पर श्रीलंका के खिलाफ सबकी नजरें रहेंगी.

नई दिल्ली. भारतीय ए टीम ट्राई सीरीज के अपने तीसरे मुकाबले में सोमवार को मेजबान श्रीलंका ए का सामना करेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम दूसरी बार श्रीलंका से टकराएगी. पहले मैच में उसने मेजबानों को मात दी थी. रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने वाली तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पिछले मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में ‘मैन इन ब्लू’ की नजरें हर हाल में जीत की पटरी पर लौटने और फाइनल की राह मजबूत करने पर होगी.

दूसरी ओर, श्रीलंका ए की टीम पिछले मैच में भारत से मिली शिकस्त का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.टीम इंडिया इस मैच में क्या प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी या फिर प्रियांश आर्य को अंतिम एकादश में बनाए रखेगी. भारतीय टीम का टॉप और मिडिल ऑर्डर शानदार फॉर्म में चल रहा है, लेकिन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आ रहे प्रियांश आर्य की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में प्रियांश सिर्फ 8 रन ही बना सके थे. ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा और कोच उनके स्थान पर मध्यक्रम को और मजबूती देने के लिए कुमार कुशाग्र या निशांत सिंधु को आजमाने का रिस्क ले सकते हैं, हालांकि संभावना यही है कि प्रियांश को एक और मौका दिया जाए.

वैभव सूर्यवंशी पर श्रीलंका के खिलाफ सबकी नजरें रहेंगी.

ओपनर्स फॉर्म में लौटे, ऋतुराज-तिलक ढा रहे हैं कहर
पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद भारतीय ओपनर्स युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पिछले मैच में धमाकेदार वापसी की. वैभव ने जहां 22 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेली, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं. मध्यक्रम की बात करें तो कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ विरोधी गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. ऋतुराज ने पहले मैच में शानदार शतक (101) और दूसरे मैच में अर्धशतक (66) जड़ा है. वहीं, कप्तान तिलक वर्मा भी लगातार दो अर्धशतक (60 और 66) लगाकर प्रचंड फॉर्म में हैं. हालांकि, आयुष बदोनी को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत होगी.

ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी की कमान
टीम में ऑलराउंडर की भूमिका में एक बार फिर सूर्यांश शेडगे और स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय नजर आ सकते हैं. तेज गेंदबाजी और स्पिन का संतुलन बनाए रखने के लिए अरशद खान, विप्रज निगम और अंशुल कंबोज का प्लेइंग-11 में स्थान लगभग पक्का है. यश ठाकुर और युद्धवीर सिंह चरक को अभी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.

मैच डिटेल्स:
मैच: भारत ए बनाम श्रीलंका ए (ट्राई-सीरीज, तीसरा मैच)

समय: सुबह 10:00 बजे से (सोमवार)

स्थान: रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, श्रीलंका

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया A की संभावित प्लेइंग-11 (Probable Playing XI): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य / कुमार कुशाग्र, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, अंशुल कंबो

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति