Last Updated:May 20, 2026, 10:10 IST
तेलुगू सिनेमा के ‘मैन ऑफ द मासेज’ कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर आज इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शुमार हैं. ‘आरआरआर’ से दुनियाभर में छाए ये सुपरस्टार जल्द फिल्म ‘ड्रेगन’ में नजर आने वाले हैं. आज वह 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बार में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हों कि उनकी पत्नी कौन हैं? चलिए आपको बताते हैं…
नई दिल्ली. साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर , जिनकी फिल्मों पर करोड़ों फैंस जान छिड़कते हैं, लेकिन उसकी लव लाइफ हमेशा रहस्य बनी रही. आज इस ‘मैन ऑफ मासेस’ के जन्मदिन पर हर तरफ उनके करियर की चर्चा हो रही है. मगर उनकी शादी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं मानी जाती. पहली मुलाकात से पहले ही रिश्ता तय हो गया था. दुल्हन उनसे करीब 9 साल छोटी थीं और जब दोनों का कल्याणम् (शादी) हुआ तो उम्र का यह फासला खूब सुर्खियों में रहा. इतना ही नहीं, इस कल्याणम् में पैसा ऐसे बहाया गया था कि पूरे देश में चर्चा छिड़ गई थी. करोड़ों का मंडप, हजारों मेहमान और शाही इंतजाम… हर चीज ने लोगों को हैरान कर दिया था. चलिए बताते हैं कौन हैं जूनियर एनटीआर की पत्नी, जो सुपरस्टार के जीवन में ‘एंकर’की भूमिका निभाती हैं. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
जूनियर एनटीआर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. ‘आरआरआर’ से लेकर ‘जनता गैरेज’ और ‘सिम्हाद्री’ जैसी फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जूनियर एनटीआर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही है, उतनी ही चर्चा उनकी निजी जिंदगी ने भी बटोरी. उनकी शादी के मंडप से लेकर शादी तक के खर्चे से आप वाकिफ हो चुके होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं उनका पत्नी कौन हैं? और कैसे दोनों की शादी तय हुई? फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
जूनियर एनटीआर, जिनका असली नाम नंदमुरी तारक रामा राव जूनियर है. जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े परिवारों में से एक से आते हैं. वह दिग्गज अभिनेता और नेता रहे नंदमुरी हरिकृष्ण के बेटे और महान अभिनेता एन.टी. रामाराव के पोते हैं. अभिनय उनके खून में था और यही वजह रही कि उन्होंने बहुत कम उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था. 2001 में फिल्म ‘निन्नू चूडालानी’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर ने जल्द ही खुद को टॉलीवुड का ‘मैन ऑफ मासेस’ साबित कर दिया. लेकिन फिल्मों से अलग उनकी शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
जूनियर एनटीआर की शादी लक्ष्मी प्रणति से हुई. ये एक अरेंज मैरिज थी. पेरेंट्स की रजामंदी और पसंद से जूनियर एनटीआर ने लक्ष्मी संग शादी रचाई थी. उस वक्त यह शादी काफी सुर्खियों में रही थी. इसकी सबसे बड़ी वजह थी दोनों की उम्र में बड़ा अंतर. शादी के समय जूनियर एनटीआर 28 साल के थे, जबकि लक्ष्मी प्रणति महज 19 साल की थीं. दोनों के बीच करीब 9 साल का एज गैप था, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
हालांकि, उम्र का यह फासला कभी उनके रिश्ते के बीच नहीं आया. शादी के बाद लक्ष्मी प्रणति ने हमेशा जूनियर एनटीआर का हर कदम पर साथ दिया. एक पुराने इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने अपनी पत्नी को अपनी जिंदगी का ‘एंकर’ बताया था. उन्होंने कहा था कि लक्ष्मी ने उन्हें काफी बदल दिया और वह घर में मां के बाद सबसे बड़ा सहारा हैं. एनटीआर ने यह भी कहा था कि उन्हें घर में रहना बेहद पसंद है और इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी पत्नी हैं. यही कारण है कि उनकी जोड़ी को आज टॉलीवुड की सबसे मजबूत और शांत जोड़ियों में गिना जाता है. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
बहुत कम लोग जानते हैं कि जूनियर एनटीआर की पत्नी का ताल्लुक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से है. लक्ष्मी प्रणति रियल एस्टेट एजेंट और बिजनेसमैन नरने श्रीनिवास राव की बेटी हैं. लक्ष्मी प्रणति की मां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भतीजी हैं. सीएम नायडू ने जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणति की शादी करवाने में खास भूमिका निभाई थी. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
शादी के कुछ साल बाद यह कपल दो बेटों के माता-पिता बना. 2014 में उनके बड़े बेटे अभय राम का जन्म हुआ, जबकि 2018 में छोटे बेटे भार्गव राम ने परिवार को पूरा कर दिया. सोशल मीडिया पर भी अक्सर यह परिवार अपनी सादगी और मजबूत बॉन्डिंग की वजह से चर्चा में रहता है. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
अगर जूनियर एनटीआर की शादी की बात करें, तो वह सिर्फ एक वेडिंग नहीं बल्कि एक ग्रैंड इवेंट थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कल्याणम् (दक्षिण भारत में शादी को कल्याणम् कहा जाता है) पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. उस दौर में यह देश की सबसे महंगी शादियों में गिनी गई थी. सबसे ज्यादा चर्चा लक्ष्मी प्रणति की दुल्हन वाली साड़ी की हुई थी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई. वहीं शादी के मंडप की सजावट पर ही लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. यह आंकड़ा सुनकर हर कोई हैरान रह गया था. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
इस शाही शादी में बिजनेस, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 3000 वीआईपी मेहमान और 12 हजार फैंस इस शादी का हिस्सा बने थे. सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे. आज शादी के इतने साल बाद भी जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणति की जोड़ी फैन्स के लिए ‘कपल गोल्स’ मानी जाती है. जहां एक तरफ जूनियर एनटीआर अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी भी लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं मानी जाती. फोटो साभार- @pranathi__nandamuri/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










