Mahua Moitra: अंडे से हमले के बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा का तीखा वार, बोलीं- हम मैदान छोड़कर भागने वाले…

Mahua Moitra: बुधवार, 1 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप लगाया था कि उनपर अंडे और बैंगन फेंके गए। इस दौरान उन्होंने बंगाल पुलिस पर भी लापरवाही और अंडे फेंकने वालों पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप भी लगाया था। अब इस घटना पर गुरुवार, 2 जुलाई को मोइत्रा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने खुद पर हुए अंडे और बैंगन से हमले पर कहा कि जनता का कोई आक्रोश नहीं था, बल्कि वहां जितने लोग थे वे सभी भाजपा के लोग थे।

हम मैदान छोड़कर भागने वाले…-महुआ मोइत्रा

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की घटना पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ‘जनता का कोई आक्रोश नहीं, था बल्कि वहां जितने लोग थे वे सभी भाजपा के लोग थे।’ 

आगे उन्होंने कहा कि ‘हम मैदान छोड़कर भागने वाले लोग नहीं हैं। अब सभी चीजे कैमरा के सामने पकड़ी गई हैं।’ बता दें कि बुधवार को अंडा फेंके जाने वाले घटना का वीडियो बनाकर खुद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर शेयर किया।

जब तक ममता बनर्जी हैं तब तक तृणमूल कांग्रेस रहेगी

इस बीच महुआ मोइत्रा ने रिताब्रता बनर्जी की ECI से मुलाकात पर कहा ‘कौन कहां जाता है इस पर हम क्या बोले? वे यह कहने गए हैं कि असली TMC कौन सी है। नकली लोगों को सड़कों पर कहना होता है कि हम असली हैं। हम लोग और ममता दीदी तो यही हैं और हमें तो कोई हलफ नहीं दिखाना पड़ रहा है। जब तक ममता बनर्जी हैं तब तक तृणमूल कांग्रेस रहेगी।

TMC के इन बड़े नेताओं पर भी हो चुके हैं अंडे से हमले

महुआ मोइत्रा पर हुए अंडे से हमला पश्चिम बंगाल में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी त्रिणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर अंडे फेंकर अपना विरोध जताया है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमले हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही TMC विधायक ब्लूबाती साहा के पति देबाशीष साहा पर अंडे फेंकने का मामला सामने आया था।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति