Last Updated:May 20, 2026, 11:10 IST
Ruchi Gujjar At Cannes: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने राजस्थानी पोषाक और घूंघट में शिरकत कर सुर्खियां बटोरी हैं. उनका यह लुक महज फैशन नहीं, बल्कि ‘घूंघट से आजादी’ का एक सशक्त संदेश है. रुचि ने स्पष्ट किया कि उनका घूंघट चुप्पी का नहीं, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ विरोध का प्रतीक है. डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार उनका यह गुलाबी लुक अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहद सराहा गया. रुचि का यह संदेश है कि महिला का सम्मान उसकी पहचान छुपाने में नहीं, बल्कि उसकी आजादी में निहित है.
ख़बरें फटाफट
Ruchi Gurjjar At Cannes In Rajputi Poshak: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इस साल राजस्थान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुर्जर की मौजूदगी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा गुर्जरवास गांव से ताल्लुक रखने वाली रुचि जब कान्स के वैश्विक मंच पर गुलाबी राजस्थानी परिधान और पारंपरिक घूंघट ओढ़े पहुंचीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया. उनका यह गरिमामयी राजस्थानी अंदाज न केवल भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश कर रहा था, बल्कि इसके पीछे एक गहरा और सशक्त सामाजिक संदेश भी छिपा था, जिसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का दिल जीत लिया.
मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में पिछले पांच वर्षों से सक्रिय रुचि गुर्जर ने अपने अभिनय से एक नई पहचान बनाई है. उनकी फिल्म ‘लाइफ’ की सफलता के बाद अब दर्शक उनकी आगामी फिल्म ‘घूंघट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सात वर्षों बाद अपने पैतृक गांव लौटीं रुचि का वहां की परंपराओं के बीच भव्य स्वागत हुआ था. एक कलाकार होने के नाते, वे अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई हैं और इसी जुड़ाव को उन्होंने कान्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर कला के माध्यम से प्रदर्शित किया है.
“मेरा घूंघट चुप्पी नहीं, मेरा विरोध है”
रुचि का यह लुक मशहूर डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किया गया था, जिसमें गुलाबी राजपूती पोशाक के साथ पारंपरिक आभूषणों ने उनके व्यक्तित्व को बेहद आकर्षक बनाया. जब उनसे घूंघट के बारे में पूछा गया, तो रुचि ने बहुत ही सादगी और मजबूती के साथ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मैंने यह घूंघट चुप रहने के लिए नहीं पहना है, यह मेरा विरोध है. महिला का असली सम्मान उसकी आजादी, उसके आत्मविश्वास और बराबरी में है, न कि उसकी पहचान को घूंघट के पीछे छिपाने में.”
View this post on Instagram
आजादी का नया संदेश
रुचि का मानना है कि घूंघट को अक्सर परंपरा की आड़ में दब्बूपन का प्रतीक माना जाता है. कान्स के रेड कार्पेट पर उनकी इस वॉक ने यह साबित कर दिया कि एक आधुनिक महिला अपनी जड़ों और परंपराओं का सम्मान करते हुए भी उन कुरीतियों को नकार सकती है, जो उसकी पहचान और विकास की राह में बाधा बनती हैं. उनकी इस पहल का उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्वतंत्रता और उनके आत्म-सम्मान को लेकर एक सार्थक संवाद शुरू करना है.
वैश्विक मंच पर सराहना
रुचि गुर्जर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैशन विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने उनके इस साहसी कदम की जमकर सराहना की है. यह पहली बार है जब किसी भारतीय अभिनेत्री ने वैश्विक मंच पर इतनी खूबसूरती और स्पष्टता के साथ ‘घूंघट’ से आजादी का संदेश दिया है. उनकी यह यात्रा आज समाज की उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो घूंघट की सीमाओं से बाहर निकलकर अपनी नई पहचान बनाना चाहती हैं.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan











