एक खेत, तीन फसलें, यूकेलिप्टस के बीच मूंग और सूरजमुखी, किसान कमा रहा लाखों में मुनाफा

होमताजा खबरकृषि

रामपुर के किसान रमेश कुमार का मल्टी क्रॉपिंग मॉडल बना किसानों के लिए मिसाल

Last Updated:May 07, 2026, 16:15 IST

किसान रमेश कुमार ने मूंग, सूरजमुखी और यूकेलिप्टस की मिश्रित खेती से कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाने की सफलता हासिल की है. एक एकड़ में मूंग और सूरजमुखी से ही कुछ महीनों में 70–80 हजार रुपये तक का लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि यूकेलिप्टस के पेड़ों से आने वाले वर्षों में लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई संभव है.

रामपुर. शहजादनगर के ग्राम ककरोआ के प्रगतिशील किसान रमेश कुमार खेती में नए-नए प्रयोग कर जिले के किसानों के लिए मिसाल बन रहे हैं. रमेश कुमार पारंपरिक खेती से हटकर मल्टी क्रॉपिंग यानी एक ही खेत में कई फसलें उगाने का मॉडल अपनाए हुए हैं .खास बात यह है कि उन्होंने एक एकड़ खेत में यूकेलिप्टस (लिप्टिस) के पेड़ों के साथ मूंग और सूरजमुखी की खेती की है. रमेश कुमार बताते हैं कि वह लंबे समय से खेती में आधुनिक तरीके अपना रहे हैं इससे पहले भी वह चंदन और वनीला समेत कई नई और लाभकारी फसलों की खेती कर चुके हैं. जिले में उन्हें एक ऐसे किसान के रूप में जाना जाता है जो खेती में लगातार प्रयोग करते रहते हैं और दूसरे किसानों को भी नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. किसान ने अपने खेत में करीब 700 से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए हैं, इन पेड़ों के बीच खाली जगह में उन्होंने मूंग और सूरजमुखी की खेती की है. किसान का कहना है कि मल्टी क्रॉपिंग का विचार उन्हें इसलिए आया क्योंकि लगातार गेहूं और धान जैसी एक ही फसल उगाने से जमीन की उर्वरक क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. अलग-अलग फसलें लगाने से मिट्टी की ताकत बनी रहती है और एक साथ कई स्रोतों से कमाई भी होती रहती है.

मूंग, सूरजमुखी और यूकेलिप्टस खेती से शानदार मुनाफा

रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 3 महीने पहले मूंग की बुवाई की थी अब फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी है और फली में मोटे-मोटे दाने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक एकड़ खेत में करीब 10 से 15 किलो बीज लगा था, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये आई. किसान के मुताबिक मूंग की ग्रोथ काफी अच्छी रही और उत्पादन भी शानदार मिलने की उम्मीद है. उनका अनुमान है कि एक एकड़ से 8 से 10 क्विंटल तक मूंग निकल जाएगी बाजार में मूंग का भाव 8 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है जिससे अच्छा मुनाफा मिलेगा. इसी खेत में मेढ़ बनाकर लाइन से सूरजमुखी की खेती भी की गई है. किसान ने करीब 2 किलो सूरजमुखी का बीज लगाया और पौधों के बीच 20 से 25 सेंटीमीटर की दूरी रखी, उन्होंने बताया कि सूरजमुखी की फसल को करीब 90 दिन हो चुके हैं और यह 90 से 120 दिन में पूरी तरह तैयार हो जाती है. किसान के मुताबिक, एक सूरजमुखी के फूल से करीब ढाई सौ ग्राम तक तेल निकल आता है, उन्होंने बताया कि एक एकड़ खेत से 5 से 6 क्विंटल सूरजमुखी का उत्पादन मिलने की उम्मीद है.

कम समय में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए काफी फायदेमंद है. रमेश कुमार बताते हैं कि यूकेलिप्टस का एक पौधा उन्हें करीब 20 रुपये का पड़ा था और 5 से 6 साल में एक पेड़ करीब 5 क्विंटल तक तैयार हो जाता है. बाजार में एक पेड़ की कीमत 4 से 5 हजार रुपये तक आसानी से मिल जाती है, किसान का कहना है कि आने वाले वर्षों में यही पेड़ उन्हें 40 से 50 लाख का शुद्ध मुनाफा देंगे. किसान के अनुसार एक एकड़ खेत में शुरुआत से लेकर फसल तैयार होने तक कुल लागत करीब 25 से 30 हजार रुपये आई है, जबकि केवल मूंग और सूरजमुखी से ही 3 महीने में 70 से 80 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा होगा. इसके अलावा जब यूकेलिप्टस के पेड़ तैयार होंगे तो लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Rampur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति