दीप्ति शर्मा इतिहास रचने के करीब, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 कदम दूर

Last Updated:June 15, 2026, 16:16 IST

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की टीम का अकेले सफयाा कर दिया.5 विकेट लेकर टीम की हार तय कर दी. इस मैच में उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और अब वो उससे भी बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार शाम पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. भारत ने पहले मैच में शानदार 64 रन से जीत से टूर्नामेंट का आगाज किया. दीप्ति ने इस मैच में अपने 350 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए. ऐसा करने वाली दुनिया की पहली स्पिनर बनीं.

दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली महज दूसरी महिला खिलाड़ी हैं. भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. इसे तोड़ने से दीप्ति महज 2 कदम की दूरी पर खड़ी हैं.

पाकिस्तान के मैच में दीप्ति ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खराब दौरे के बाद उतरी थीं. सीरीज के दौरान न तो उन्होंने रन बनाए थे और न ही ज्यादा विकेट लिए थे. रविवार को उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरी बार टी20 में 5 विकेट झटके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट और एक बड़े रिकॉर्ड की तरफ कदम बढ़ाया. इस मैच में उनके अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 354 तक पहुंच गई. अब वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 355 विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. दीप्ति के नाम अभी 354 विकेट हैं. फैंस को उम्मीद है कि अगले ही मुकाबले में वो इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगी.

दीप्ति को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा 2026 की शुरुआत में विकेट ना मिलने से ज्यादा परेशान नहीं थीं. दीप्ति ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, “जब मुझे विकेट नहीं मिल रहे थे, तब भी मैं परेशान नहीं थी, क्योंकि मुझे पता था कि जब सही समय आएगा. मैं जरूर अच्छा करूंगी.”

दीप्ति ने आगे कहा, “मुझे ऐसी पिचें पसंद हैं, क्योंकि यहां टर्न मिलता है. मैंने अपनी गति में बदलाव किया. खुद पर भरोसा करते हुए सही एरिया में गेंदबाजी की.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति