गाजियाबाद को राहत: शाहबेरी का लोड हटेगा, अब ट्रिपिंग और कटौती से मिलेगी मुक्ति

Last Updated:May 07, 2026, 21:12 IST

Ghaziabad Power Cut Relief: गाजियाबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत! 20 मई से सुदामापुरी बिजली घर से नोएडा और शाहबेरी का लोड पूरी तरह हटा दिया जाएगा. शाहबेरी में 20 MVA का नया बिजलीघर शुरू होने से अब गाजियाबाद के संसाधनों पर दबाव खत्म होगा. इस बदलाव से अकबरपुर-बहरामपुर और बागू क्षेत्र के करीब 20,000 लोगों को भीषण गर्मी में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

Ghaziabad Power Cut Relief: गाजियाबाद के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. पिछले कई सालों से गाजियाबाद के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर पड़ रहा गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) का अतिरिक्त बोझ अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है. आगामी 20 मई से सुदामापुरी बिजली घर से शाहबेरी और ग्रेटर नोएडा को दी जाने वाली बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. इस फैसले से गाजियाबाद के हजारों परिवारों को भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से बड़ी निजात मिलने वाली है.

शाहबेरी का नया बिजलीघर संभालेगा मोर्चा
लंबे समय से शाहबेरी और उसके आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति के लिए गाजियाबाद के सुदामापुरी बिजली घर पर निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन अब शाहबेरी में 20 एमवीए (MVA) क्षमता का नया बिजलीघर बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है. अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही यह नया प्लांट लोड पर लिया जाएगा, शाहबेरी की सप्लाई स्थानीय स्तर पर शिफ्ट कर दी जाएगी. इससे न केवल ग्रेटर नोएडा को अपनी स्वतंत्र और स्थिर बिजली व्यवस्था मिलेगी, बल्कि गाजियाबाद के नेटवर्क पर पड़ रहा बाहरी दबाव भी शून्य हो जाएगा.

ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग के खेल पर लगेगा लगाम
अब तक की व्यवस्था के अनुसार, सुदामापुरी बिजली घर से शाहबेरी के दो बड़े फीडरों को बिजली दी जा रही थी. इस वजह से गाजियाबाद के स्थानीय फीडरों पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ जाता था. विशेषकर गर्मियों के मौसम में यह समस्या इतनी विकराल हो जाती थी कि मामूली फाल्ट होने पर भी घंटों सप्लाई गुल रहती थी. लो-वोल्टेज की वजह से लोगों के बिजली उपकरण तक खराब हो रहे थे. बिजली विभाग का मानना है कि शाहबेरी का लोड हटने के बाद सिस्टम पूरी तरह संतुलित हो जाएगा.

इन इलाकों की चमकेगी किस्मत, 20 हजार उपभोक्ताओं को सीधा फायदा
इस बदलाव का सबसे बड़ा और सीधा लाभ गाजियाबाद के अकबरपुर-बहरामपुर और बागू जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को मिलेगा. आंकड़े बताते हैं कि इन क्षेत्रों के करीब 20 हजार उपभोक्ता पिछले कई सालों से बिजली की किल्लत झेल रहे थे. जोन-प्रथम के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि, शाहबेरी को दी जाने वाली सप्लाई बंद होने के बाद सुदामापुरी बिजली घर के पास काफी बिजली सरप्लस (अतिरिक्त) बचेगी. इस अतिरिक्त बिजली को तुरंत अकबरपुर-बहरामपुर और बागू के फीडरों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इससे इन इलाकों में निर्बाध बिजली मिल सकेगी.’

दूसरे जिले पर निर्भरता होगी खत्म
यह कदम बिजली प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है. अब तक गाजियाबाद के संसाधनों का उपयोग दूसरे जिले की जरूरतों को पूरा करने के लिए हो रहा था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद दोनों जिलों की बिजली व्यवस्था आत्मनिर्भर हो जाएगी. अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि 20 मई के बाद गाजियाबाद के इन इलाकों में ‘पावर कट’ बीते दिनों की बात हो जाएगी और लोगों को बेहतर वोल्टेज के साथ 24 घंटे बिजली मिल सकेगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति