ओए, क्या बोला तेरी तो…वैभव की किस बात पर हुई लड़ाई, क्या अंपायर्स देंगे सजा?

होमखेलक्रिकेट

ओए, क्या बोला तेरी तो…वैभव की किस बात पर हुई लड़ाई, क्या अंपायर्स देंगे सजा?

Last Updated:June 15, 2026, 21:04 IST

Vaibhav Sooryavanshi Fight: त्रिकोणीय सीरीज के अपने तीसरे मैच में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया. इंडिया ए की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मैदान पर भड़क गए और उनकी श्रीलंकन प्लेयर्स से जोरदार बहस हो गई. बात हाथा-पाई तक पहुंच गई. इससे पहले कि मामला बिगड़ता वैभव को शांत करके दूर किया गया.

वैभव सूर्यवंशी की इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच के दौरान झड़प

दाम्बुला: 15 साल के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद हाथापाई और गालीगलौज हो गई. त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए और इंडिया ए का मुकाबला खराब माहौल में खत्म हुआ. सुपर ओवर में इंडिया ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन के खिलाफ टीम नौ रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच हार गई.

पहले श्रीलंकन टीम ने वैभव को उकसाया
वैभव सूर्यवंशी ने मथुलन की आखिरी तीन गेंद का सामना किया और एक बाउंड्री सहित सिर्फ छह रन बनाए. मैच खत्म होने के बाद जब सूर्यवंशी और उनके साथी सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे तो श्रीलंकाई टीम ने कुछ ज्यादा ही जोश में जश्न मनाया. हालांकि टीवी कैमरों ने सूर्यवंशी को गुस्से में मथुलन की ओर बढ़ते हुए कैद किया और उनके साथी खिलाड़ी विशेन हलम्बेज बीच-बचाव के लिए आ गए.


डिकवेला ने बीच-बचाव से मामला बिगड़ने से बचा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंकन टीम ने आखिरी तीन गेंद पर 14 रन बनाने नहीं दिया. वैभव को फील्डर्स को धक्का देते देखा गया और फील्डर ने भी उनकी तरफ बढ़ने की कोशिश की. श्रीलंका के सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया, जिससे कि मामला हाथ से नहीं निकले. जब सूर्यवंशी पवेलियन लौट रहे थे तो वह साफ तौर पर गुस्से में दिख रहे थे क्योंकि भारत कम रोशनी में लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा था.

क्या वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा जुर्माना?
शुरू में ऐसा लगा कि सुपर ओवर का कोई प्रावधान नहीं है क्योंकि भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा की मैदानी अंपायरों के साथ लंबी और तीखी बहस हुई लेकिन 10 मिनट बाद अंपायर मान गए. अंपायर्स और तिलक के बीच बातचीत के दौरान भी सूर्यवंशी चर्चा में शामिल होते दिखे, लेकिन मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर ने उन्हें पीछे खींच लिया. यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश कोई आधिकारिक सजा की घोषणा करते हैं या खिलाड़ियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देते हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति