Last Updated:May 08, 2026, 06:15 IST
कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल हुई है. राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल हुई है. बता दें कि इन दिनों यूपी में राहुल गांधी के खिलाफ फिलहाल तीन बड़े मामले चल रहे हैं.
राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप.
लखनऊः कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति को लेकर दाखिल हुई याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य की एजेंसियों को जवाब पेश करने के लिए 12 मई तक का समय दिया है. कोर्ट ने याचिका की सुनवाई में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए अपने सामने केस फाइल सील कराई. जजों ने मामले की सुनवाई अपने चैंबर में की. केस फाइल में लगे दस्तावेजों को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. सुनवाई के बाद पूरी केस फाइल को सील करके सीनियर रजिस्ट्रार की कस्टडी में दिया गया. आदेश दिया गया कि उस फाइल को 12 मई को दिन में सवा दो बजे उनके सामने सुनवाई के लिए पेश किया जाए. 12 मई को बेंच सेक्रेटरी कोर्ट के सामने फाईल खोलेंगे.
राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप
कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल हुई है. राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल हुई है. याचिका में सीबीआई, ईडी, सीबीडीटी,सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस और यूपी पुलिस को पक्षकार बनाया गया है. याची की ओर से प्रार्थना पत्र देकर याचिका के अभिलेखों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया. संबंधित सरकारों और एजेंसियों के अधिवक्ताओं ने मामले में लिखित निर्देश प्राप्त करने के लिए समय मांगा. इस पर सहमति जताते हुए कोर्ट ने सुनवाई 12 मई को तय की.
याची शिशिर ने क्या लगाए हैं आरोप
याची शिशिर के मुताबिक राहुल गांधी ने आय से अधिक तमाम संपत्ति अर्जित कर रखी है, जिसका कोई ज्ञात स्रोत नहीं है. बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में इस वक्त तीन बड़े मामले चल रहे हैं. जिसमें मानहानि के केस से लेकर डबल सिटीजनशिप का मामला है. एक केस की सुनवाई सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है. वहीं दोहरी नागरिकता के मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











