महाकाल मंदिर पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, भस्म आरती में हुई शामिल

Last Updated:May 21, 2026, 08:31 IST

भोजपुरी सिनेमा और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की. सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री ने नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान से आरती के दर्शन किए और करीब दो घंटे तक भक्ति में लीन रहीं.

भोजपुरी सिनेमा और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं

उज्जैन. उज्जैन भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज सुबह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री मोनालिसा ने नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान के साथ भस्म आरती का दर्शन किया. लगभग दो घंटे तक चली आरती के दौरान वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं.

आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही. इसके पश्चात चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया. भस्म आरती के समापन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अभिनेत्री मोनालिसा का स्वागत और सम्मान किया गया.

रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ से मिली थी पहचान
मोनालिसा, जिनका वास्तविक नाम अंतरा बिस्वास है, भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी टीवी इंडस्ट्री का भी बड़ा चेहरा हैं. उन्हें खास पहचान रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ से मिली थी. इसके अलावा वे ‘Nazar’ और ‘Namak Issk Ka’ जैसे चर्चित टीवी धारावाहिकों में भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. उन्होंने हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के साथ 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ujjain,Madhya Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति