वैभव ने तिलक वर्मा को मैदान पर दिया धक्का, मैच में ऐसा क्या हो गया?
Last Updated:June 15, 2026, 19:47 IST
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दौरान सोमवार को इंडिया ए और मेजबान टीम के बीच मुकाबले में जमकर ड्रामा हुआ. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा अंपायर से मैच टाई होने के बाद उलझे और फिर सुपर ओवर में भी बहस करते नजर आए. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने उनको मैदान पर धक्का दिया और बहस को रोका.
वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान तिलक वर्मा को क्यों दिया धक्का
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए. तीन मैच में वो एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाए. इस 15 साल के खिलाड़ी को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर तक पहुंचे मैच में हीरो बनने का मौका मिला था लेकिन वो चूक गए. मैच के दौरान श्रीलंका ए के सुपर ओवर के आखिरी बॉल को लेकर हुए बवाल के बाद तिलक वर्मा अंपायर से उलझ पड़े. बाउंड्री पर खड़े होकर जब वो अंपायर से बहस कर रहे थे तब वैभव सूर्यवंशी ने आकर इसे शांत किया. उन्होंने तिलक को धक्का देकर मैदान के अंदर भेजा.
इंडिया ए की टीम को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के अपने तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. सुपर ओवर तक पहुंचे मैच में मेजबान टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में माहौल काफी गरम हो चुका था. इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ए की टीम भी इतने ही रन बना पाई. मैच टाई हुआ लेकिन अंपायर सुपर ओवर कराने को राजी नहीं थे. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने काफी देर तक अंपायर्स से बहस की तब जाकर वो राजी हुए. समय का हवाला देकर अंपायर सुपर ओवर टाल रहे थे.
तिलक वर्मा को वैभव ने क्यों दिया धक्का
सुवर ओवर में श्रीलंका ए की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और आखिरी बॉल अरशद खान कमर से ऊंची डाली. भारतीय टीम को लगा बॉल लीगल है और वो सारे खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे. तभी अंपायर ने उनको रुकने कहा. बाउंड्री के पास जब तिलक वर्मा को अंपायर ने बताया कि बॉल नो थी और आखिरी बॉल डालने गेंदबाज को आना होता तो वो गरम हो गए. अंपायर से बहस करने लगे इस बीच सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए तैयार हो चुके वैभव सूर्यवंशी मैदान पर पहुंच गए. पैड पहनकर ही वो आए और उन्होंने कप्तान तिलक वर्मा को धक्का देकर मैदान में जाकर आखिरी बॉल को पूरा करवाने कहा.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










