Last Updated:May 21, 2026, 09:54 IST
Anupama Spoiler: अनुपमा अपने कैफे को नई पहचान देने के लिए बड़ा कदम उठाने वाली है. राजस्थानी थीम और नए कॉन्सेप्ट की वजह से उसके कैफे में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी. लेकिन अनुपमा की बढ़ती सफलता और दिग्विजय का साथ प्रेम को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा, जिसके बाद कहानी में नया ड्रामा शुरू होने वाला है.जानिए फुल अपडेट.
अनुपमा के कैफे को देख प्रेम को हुई जलन (फोटो साभार-instagram@rahi_anupamaa)
Anupama Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के 22 मई के एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनुपमा अपने कैफे को सफल बनाने के लिए नया आइडिया अपनाएगी. वह कैफे को राजस्थानी थीम में बदल देगी, जहां सजावट से लेकर खाने तक सबकुछ राजस्थान कल्चर से जुड़ा नजर आएगा. अनुपमा की मेहनत रंग लाएगी और उसके कैफे के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाएगी. यह देखकर जहां अनुपमा खुश होगी, वहीं प्रेम का गुस्सा बढ़ता जाएगा.
राजस्थानी थीम से बदलेगा कैफे का माहौल
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने कैफे को नया और यूनिक बनाने के लिए राजस्थानी थीम तैयार करेगी. कैफे में राजस्थानी खाना, म्यूजिक और सजावट लोगों को काफी पसंद आएगी. धीरे-धीरे इलाके में कैफे की चर्चा शुरू हो जाएगी और बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगेंगे.
अनुपमा के कैफे के बाहर लगेगी भीड़
अनुपमा की मेहनत का असर जल्द देखने को मिलेगा. उसके कैफे के बाहर लोगों की लाइन लग जाएगी. ग्राहक कैफे की तारीफ करते नहीं थकेंगे. यह सब देखकर अनुपमा काफी इमोशनल हो जाएगी, क्योंकि लंबे समय बाद उसकी मेहनत उसे खुशी देती नजर आएगी.
प्रेम का खराब होगा मूड
दूसरी तरफ प्रेम यह सब देखकर परेशान हो जाएगा. उसे बिल्कुल पसंद नहीं आएगा कि लोग अनुपमा के कैफे की इतनी तारीफ करें. धीरे-धीरे उसके मन में जलन बढ़ने लगेगी. उसे लगेगा कि अनुपमा की वजह से उसका बिजनेस पीछे छूट रहा है. यही बात उसे अंदर ही अंदर परेशान करेगी.
View this post on Instagram
दिग्विजय देगा अनुपमा का साथ
इस पूरे समय में दिग्विजय अनुपमा के सपोर्ट में खड़ा नजर आएगा. वह अनुपमा की मेहनत और आइडिया की तारीफ करेगा. दिग्विजय का साथ देखकर प्रेम और ज्यादा चिढ़ जाएगा. अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रेम का गुस्सा आगे क्या नया ड्रामा खड़ा करता है. फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करके कयास लगा रहे हैं कि प्रेम अनुपमा के कैफे को चलने नहीं देगा, वो कुछ ना कुछ तो जरूर नया ड्रामा करेगा. हालांकि आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा. जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में










