Special Mango: इस आम का नाम है ‘रसगुल्ला’, खा लिया तो भूल नहीं पाओगे स्वाद

Last Updated:May 08, 2026, 13:58 IST

Rasgulla Mango News: फलों का राजा आम, गर्मियों का पसंदीदा फल आम, हर दिल को दीवाना बनाने वाला यह फल भले ही आम के नाम से जाना जाता है लेकिन यही आम में बहुत सारी खास वैरायटी भी होती हैं जो अपने वजन, आकर, स्वाद, गुठली, रस और छिलके के लिए पहचानी जाती हैं और जो जितना खास होता है उसके दाम भी उतने ही अधिक होते जाते हैं. अब एक आम है, जिसका नाम रसगुल्ला है. 

सहारनपुर: मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. ऊपर से कोई कहे कि रसगुल्ला खा लीजिए… तब तो पलक छपकते ही गप्प कर जाते हैं. पर अगर हम आपको बताएं कि एक फल ऐसा भी है, जिसका नाम इसी मिठाई पर पड़ा है तो शायद आपको विश्वास न हो. पर हां, ये सच है कि फलों के राजा का एक नाम रसगुल्ला आम भी है. रसगुल्ला आम अपनी कई तरह की खूबियों के लिए जाना जाता है. इसकी मिठास के कारण ये खास नाम रखा गया है.

‘रसगुल्ला’ नाम का आम एक विशेष और आधुनिक आम की किस्म है, जो अपने छोटे आकार, अत्यधिक मिठास, और रसभरी बनावट के कारण प्रसिद्ध है, जो बिल्कुल रसगुल्ले की तरह गोल और रसीला होता है. इसे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लाकर 9 साल पहले ग्राफ्टिंग के जरिए विकसित किया गया, जो अब एक लोकप्रिय बिना गुठली वाली किस्म के रूप में जाना जाता है.

इसका गूदा बहुत ही नरम और रसीला होता है, जो मुंह में घुल जाता है. इसके पेड़ पर आम एक-एक करके नहीं, बल्कि 10-10 के ग्रुप (गुच्छों) में लगते हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं. सहारनपुर जनपद जिसको मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है यहां पर भी इस रसगुल्ला आम की वैरायटी को किसान लगाना बेहद पसंद कर रहे हैं. यह अन्य आम से दिखने में खूबसूरत जबकि दो से तीन गुना अधिक दाम पर बिकता है.

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व प्रोफेसर डॉक्टर आई.के कुशवाहा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि मैं वैज्ञानिकों का बहुत ही धन्यवाद देना चाहूंगा कि जिस तरीके की डिमांड होती है, जिस तरीके के लोग चाहते हैं उसी तरीके की प्रजातियों का आविष्कार किया जाता है. रसगुल्ला आम एक प्रजाति है और रसगुल्ला आप जानते हैं हर पार्टी में मिलता है. जबकि रसगुल्ला छोटे साइज लगभग 50 60 ग्राम का होता है. रसगुल्ला आम की विशेषता की बात करें तो एक तो इसमें भरपूर मिठास होती है, इसमें गुठली ना के बरार होता है और इसका स्वाद बिल्कुल अलग तरीके का होता है साथ ही इसका साइज तो रसगुल्ला के आकार जैसा होता है इन सब चीजों को देखते हुए इस आम का नाम रसगुल्ला रखा गया. इस आम की एक और खास बात है कि यह जिस भी टहनी पर लगता है गुच्छों में लगता है. इसलिए इस आम का इस्तेमाल आज के समय में दावतों जैसे मैंगो पार्टी में विशेष रूप से होने लगा है. जबकि लोगों का सोचना है कि शुगर बॉडी को नुकसान देता है अगर मैंगो पार्टी में इस रसगुल्ला आम को इस्तेमाल करेंगे तो मिठाई के रूप में लोग ज्यादा से ज्यादा इस आम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Saharanpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति