कभी बनीं मंगेतर तो कभी डबल रोल से लगाया तड़का, अक्षय कुमार संग 2 हिट तो दो हुईं फ्लॉप

Last Updated:May 22, 2026, 21:31 IST

अक्षय कुमार के साथ हीरोइन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इस जोड़ी ने ‘चांदनी चौक टू चाइना’ (2009), ‘हाउसफुल’ (2010) और ‘देसी बॉयज़’ (2011) जैसी तीन बड़ी फिल्मों में साथ काम किया, जहाँ उन्होंने एक्शन, मार्शल आर्ट्स और स्लैपस्टिक कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर में अपनी वर्सटैलिटी दिखाई. ‘चांदनी चौक टू चाइना’ के लिए एक्ट्रेस ने छह महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली थी, वहीं ‘देसी बॉयज’ में वह कई बदलावों के बाद फाइनल हुईं. इसके बाद, दोनों साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आए.

ख़बरें फटाफट

दोनों सितारे साथ में 4 फिल्मों में काम कर चुके हैं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

नई दिल्ली: अक्षय कुमार के साथ हीरोइन की जोड़ी बॉलीवुड की उन चुनिंदा जोड़ियों में से है, जिसने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर रंग में दर्शकों का दिल जीता है. इन दोनों ने बैक-टू-बैक तीन बड़ी फिल्मों में साथ काम किया, जिनकी शुरुआत साल 2009 में ‘चांदनी चौक टू चाइना’ से हुई थी. इस फिल्म में अक्षय एक सीधे-सादे बावर्ची बने थे, जिसे लोग गलती से मार्शल आर्ट्स का उस्ताद मान लेते हैं. वहीं दीपिका पादुकोण ने सखी और सूजी नाम की जुड़वा बहनों का डबल रोल निभाया था. इस फिल्म के स्टंट्स को एकदम असली लुक देने के लिए दीपिका ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर पूरे छह महीने तक मार्शल आर्ट्स की बेहद कड़ी ट्रेनिंग ली थी. खास बात यह भी है कि यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसकी शूटिंग चीन की मशहूर ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ पर की गई थी.

साल 2010 में यह जोड़ी साजिद खान की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में नजर आई. फिल्म में अक्षय कुमार ने एक ऐसे शख्स का रोल प्ले किया था जिसकी किस्मत हमेशा खराब रहती है और दीपिका उनकी लेडी लव बनी थीं. वैसे तो दीपिका की डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी अक्षय ने एक छोटा सा कैमियो किया था, लेकिन फुल-फ्लेज्ड रोल में ‘हाउसफुल’ इन दोनों की दूसरी बड़ी फिल्म थी. इस फिल्म का एक गाना ‘अपनी तो जैसे तैसे’ आज भी शादियों में खूब बजता है, जो असल में 1981 की फिल्म ‘लावारिस’ का रीमिक्स था. मजेदार बात यह है कि इस गाने को फिल्म में शामिल करने का आइडिया किसी और का नहीं, बल्कि उनके को-स्टार रितेश देशमुख का था जो बाद में सुपरहिट साबित हुआ.

(फोटो साभार: IMDb)

‘देसी बॉयज’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं दीपिका
साल 2011 में आई फिल्म ‘देसी बॉयज’ में दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर दिखी, जहां अक्षय और जॉन अब्राहम मंदी के चक्कर में मेल एस्कॉर्ट बन जाते हैं. दीपिका ने फिल्म में राधिका का किरदार निभाया था, जो अक्षय की मंगेतर बनती हैं. हालांकि, शुरुआत में मेकर्स की प्लानिंग कुछ और ही थी. पहले दीपिका को जॉन के अपोजिट और चित्रांगदा सिंह को अक्षय के अपोजिट कास्ट किया जाना था. यहां तक कि फीमेल लीड के लिए पहली पसंद सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा थीं, पर उनके मना करने के बाद ही दीपिका की एंट्री हुई. इसके काफी सालों बाद, दोनों कलाकार 2024 की एक्शन-पैक्ड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी दिखाई दिए, जहां दीपिका ‘लेडी सिंघम’ के किरदार में थीं और अक्षय ने अपने ‘सूर्यवंशी’ वाले रोल में एक धमाकेदार कैमियो किया था.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति